धारूहेड़ा: सेक्टर-4 स्थित शिव मंदिर में बाबा रामदेव जी रूणीचा वाले के जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। शनिवार रात आयोजित जागरण में श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव जी के भजनों का आनंद लिया और देर रात तक मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

नगर पालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया। जागरण के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव जी की पूजा-अर्चना की और भजनों के माध्यम से उनका गुणगान किया। राजस्थान से आये कलाकारो ने बाबा रामदेव की भजनों का गुणगान किया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे तथा बाबा रामदेव के जयकारे लगाते रहे

रविवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के लोगों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।












