शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Art of Living: 21 दिसम्बर 2025 को रेवाड़ी में मनाया जाएगा विश्व ध्यान दिवस

Written by: सुनील चौहान

Published:

Art of Living: आर्ट ऑफ लिविंग रेवाड़ी द्वारा आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, बीएमजी सिटी, रेवाड़ी में ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस एक घंटे की कार्यशाला में विद्यालय के लगभग 150 शिक्षक…


आर्ट ऑफ लिविंग: 21 दिसम्बर 2025 को रेवाड़ी में मनाया जाएगा विश्व ध्यान दिवस
आर्ट ऑफ लिविंग: 21 दिसम्बर 2025 को रेवाड़ी में मनाया जाएगा विश्व ध्यान दिवस
Google News Follow us on Google

Art of Living: आर्ट ऑफ लिविंग रेवाड़ी द्वारा आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, बीएमजी सिटी, रेवाड़ी में ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस एक घंटे की कार्यशाला में विद्यालय के लगभग 150 शिक्षक एवं स्टाफ सदस्यों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक ब्रहम प्रकाश भारद्वाज द्वारा किया गया।

Advertisement

उन्होंने ध्यान के महत्व और उसके बहुआयामी लाभों को प्रभावशाली ढंग से समझाया। उन्होंने बताया कि हमारे शास्त्रों तथा विश्वभर में लाखों लोगों के अनुभव यह सिद्ध करते हैं कि नियमित ध्यान से मन में स्पष्टता, हृदय में पवित्रता और कर्म में ईमानदारी आती है। उन्होंने आगे बताया कि निरंतर ध्यान अभ्यास से कौशल में वृद्धि होती है, ऊर्जा स्तर बढ़ता है तथा सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है, जिससे व्यक्ति शांत, संतुलित और आनंदमय मानसिक अवस्था को प्राप्त करता है।Art of Living

भारद्वाज ने यह भी जानकारी दी कि 21 दिसंबर 2025 को विश्वभर में लोग एक साथ गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के साथ सामूहिक ध्यान करेंगे। इस वैश्विक आयोजन की तैयारी के अंतर्गत आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा विभिन्न स्थानों पर नियमित मार्गदर्शित ध्यान अभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। रेवाड़ी जिले में आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिकाएँ सुमन यादव, सुषमा यादव, डॉ. सुमन सैनी एवं उर्मिला भारद्वाज, तथा समर्पित स्वयंसेवक पारुल शर्मा, नवीन एवं अन्य सहयोगी विभिन्न स्थलों पर प्रतिदिन ध्यान सत्रों का सफलतापूर्वक आयोजन कर रहे हैं।Art of Living

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

आज इस अवसर पर आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या प्रीती लाम्बा ने आर्ट ऑफ लिविंग टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की तनावपूर्ण एवं प्रतिस्पर्धात्मक जीवनशैली में ऐसे कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं और इन्हें विद्यालयों व हर जगह नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए, जिससे समाज में प्रेम, आन्नद व शान्ति का वातावरण कायम हों।।Art of Living

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp