
IPS: गांव में प्रतिभाओ की कमी नहीं है। हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव नीमोठ के रहने वाले अंशुल यादव ने यह दिखा दिया है। उनकी नियुक्ति् पर गांव में जगह जगह ग्रामीणों व एनजीओ की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। IPS Anshul Yadav Nimoth
यूपीएससी परीक्षा में पास होने वाले अंशुल यादव हेड कांस्टेबल के बेटे हैं। अंशुल के पिता सुभाष यादव गुजरात मेघाणीनगर पुलिस स्टेशन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। गर्व की बात यह है कि अंशुल यादव ने UPSC में ऑल इंडिया रैंक 473 हासिल की है।
उनका सपना IPS अधिकारी बनने का था। इस सपने को पूरा करने के लिए अंशुल ने Oracle कंपनी की ₹47 लाख रुपये सालाना की नौकरी छोड़ दी। अंशुल ने IIT दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है इसी के बाद वह नौकरी करने लगे और बाद में नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी करने लगे ।
ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी
चौथे प्रयास में मिली सफलता: बता दे अंशुल यादव को चौथे प्रयास में सफलता प्राप्त कर अपना सपना पूरा किया है। बता दे कि अंशुल यादव हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव निमोठ का रहने वाला है। वह नीमोठ गांव का पहला IPS बना है ।

ये भी पढ़ें: Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या
आईपीएस अंशुल यादव को किया सम्मानित
रेवाड़ी: जिले के गांव नीमोठ में आपीएस में चयनित हुए अंशुल यादव का ग्रामीणो व आवाज फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया।गांव के बुर्जुग सूबेदार मेजर सत्यनाराण ने कहा कि अंशुल यादव की मेहनत के चलते उसे आईपीएस में चयन हुआ है। इनकी नियुक्ति् पर गांव ही नहीं जिले का नाम रोशन किया गया।IPS Anshul Yadav Nimoth
पूर्व सरपंच रविन्द्र यादव ने बताया कि उनका सपना आइपीएस अधिकारी बनने का था। इस सपने को पूरा करने के लिए अंशुल ने ₹47 लाख रुपये सालाना की नौकरी छोड़ दी ।IPS Anshul Yadav Nimoth
ये भी पढ़ें:टीएमकेओसी लाइव क्विज में कैथल के जतिन पुनिया विजेता, गोकुलधाम सेट पर मिलेगा जाने का मौका
इस मौके पर ग्राम पंचायत व आवाज फाउंडेशन टीम की ओर से स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मास्टर् लाल सिंह, महेन्द्र शर्मा, प्रदीप कुमार, सुधीर पटवारी व बाबा बिशनदास मंदिर कमेटी के सदस्य रामनिवास पंडित आदि मौजूद रहे।
