Advisory On Heatwave: बढ़ती गर्मी के मद्देनजर जारी की गई एडवाइजरी

On: May 28, 2026 5:28 PM
Follow Us:
Haryana Weather

Advisory On Heatwave: देश में बढ़ती हीटवेव के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय व् जिला प्रशासन लोगों के लिए गर्मी से बचाव और हीट स्ट्रोक से निपटने की एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य एजेंसियों ने लोगों से अपील कि है कि ऐसे वक्त में पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ पिएं, हल्के और ढीले कपड़े पहनें।

हरियाणा के जिला रेवाड़ी सहित हरियाणा में गर्मी का सितम बढता जा रहा है। उपायुक्त रेवाड़ी ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर गर्मी के मौसम में गर्म हवा और बढ़ते तापमान-लू से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा जनहित में एडवाइजरी जारी की गई है, जिसका सभी पालन करें। उन्होंने बताया कि गर्म लहर की स्थिति में लू के प्रभाव को कम करने तथा लू के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं।Advisory On Heatwave

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि दिनों दिन बढ़ती गर्मी के मौसम में गर्म हवाओं और बढ़े हुए तापमान से लू (हीट वेव) लगने का खतरा बढ़ जाता है, लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है, हम लू से बचे रहें और सावधानी रखते हुए स्वयं जागरूक होकर सरकार की एडवाइजरी की अनुपालना सुनिश्चित करें।

डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर गर्मी के मौसम में गर्म हवा और बढ़ते तापमान-लू से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा जनहित में एडवाइजरी जारी की गई है, जिसका सभी पालन करें। उन्होंने बताया कि गर्म लहर की स्थिति में लू के प्रभाव को कम करने तथा लू के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

लू और डिहाइड्रेशन से बचाव जरूरी: बत दे कि ज्यादातर राज्यों में इस वक्त औसतन तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है। ऐसे में गर्मी के कारण लू लगना (Heat Stroke), हीट एग्जॉशन (थकावट), डिहाइड्रेशन (पानी की कमी), हीट क्रैम्प्स (मांसपेशियों में ऐंठन), हीट रैश (घमौरियां), और फूड पॉइजनिंग होना स्वभाविक है। इसके अलावा, फूड पॉइजनिंग, टायफाइड, चिकनपॉक्स और पेट से संबंधित बीमारियों का भी खतरा हो सकता है।

 

हीटवेव यानी लू की चपेट में आने के कारण शरीर में पानी की कमी, हीट स्ट्रोक, उल्टी, चक्कर आना, बुखार, सिरदर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कई बार हीट वेव जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसे में कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। हीट वेव से सुरक्षित रहने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो कर अपना व परिवार का बचाव रख सकते है।

हीट वेव से बचने के लिए क्या करें- हीट वेव से बचने के लिए अपने शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। इसके लिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। इसके अलावा, आप नारियल पानी, नींबू पानी, ओआरएस और छाछ जैसे प्राकृतिक पेय का सेवन कर सकते हैं। अपने घर को ठंडा रखें, इसके लिए पर्दे, शटर या सनशेड का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें। घर से बाहर धूप में निकलते समेत चश्मा, टोपी, जूते या चप्पल पहनें और छाते का प्रयोग करें।

शरीर को अच्छी तरह कवर करके ही घर से बाहर निकलें। हीटवेव से बचने के लिए सूती, ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें। सूती कपड़े आपके शरीर को ठंडा रखने में मददगार साबित होते हैं। ताजे फलों और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। पशुओं को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए पर्याप्त पानी दें। अगर आप ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

हीट वेव से बचने के लिए क्या न करें-
एडवाइजरी के अनुसार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप में न निकलें। शराब, कोल्ड-ड्रिंक्स जैसी कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन न करें। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन ना करें। पालतू जानवरों या बच्चों को कभी भी बंद कारों जैसे पार्क किए गए वाहनों में न छोड़ें, नंगे पांव बाहर न जाएं।

 

बहुत गर्मी में तुरंत ठंडे पानी से नहाने से बचें, इससे तबीयत खराब हो सकती है। अगर आप देर तक बाहर रहते हैं, तो इससे आप लू की चपेट में आ सकते हैं, इसलिए इस स्थिति से बचना चाहिए।
————-

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

रेवाडी में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

Weather Alert: रेवाड़ी में ओलावृष्टि के साथ बारिश, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

Weather Alert: हरियाणा में बदला मौसम…. आंधी-तूफान के साथ गिरे ओले…. हरियाणा में रेवाड़ी सहित आधा दर्जन जिलो में गुरूवार शाम को जमकर ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। तेज बारिश ओलावृष्टि की पहले भी मौसम विभाग ने अलर्ट किया हुआ था। दोहपर पहले बादए छाए और फिर करीब 5 बजे जमकर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।

मौसम विभाग ने किया था अलर्ट: बता दे पहले ही मौसम विभाग ने हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रोहतक जिलों में तेज तूफान, गरज-चमक और धूलभरी हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई थी।Weather Alert

भीषण लू (हीटवेव) के प्रकोप के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह अचानक बदलाव आया है। बारिश से एक बार फिर लोगो को गर्मी से राहत मिली है। हरियाणा में गुरुवार शाम अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश पड़ने से 4 जिलों में भीषण गर्मी से राहत मिली है। हरियाण के रेवाड़ी-नूंह, सिरसा और फतेहाबाद में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।

येलो व ऑरेंज अलर्ट: रेवाड़ी, झज्जर, नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में भी गरज-चमक और बूंदाबांदी की संभावना बताई गई थी। इसी को गुरूवार को कई जिलों ओलावृष्टि Canclled Train List: रेल यात्री ध्यान दें! जून में ये ट्रेने रहेंगी कैंसिल, कई ट्रेनों का बदला रूट, देखें लिस्टके साथ बारिश हुई।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

मौसम विभाग ने किया था अलर्ट: मौसम विभाग ने पहले ही बारिश व आधी को लेकर अलर्ट किया था। यह भी कहा था गुरूवार को तेज हवाएं चल सकती हैं। ओलावृष्टि से फसलों, कच्चे मकानों और पेड़ों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

नौतपा में भारत के कई शहरों में टेम्परेचर 45°C के पार पहुंच गया है। तेज धूप के साथ चलने वाली गर्म हवाओं से लू यानी हीटस्ट्रोक का रिस्क बढ़ गया है। समय पर इलाज न मिले तो यह स्थिति जानलेवा हो सकती है।

राज्य में बदला मौसम का मिजाज! चमक गरज के साथ कई जिलों में शुरू हुई बारिश

Haryana Ka Mausam: राज्य में बदला मौसम का मिजाज! चमक गरज के साथ कई जिलों में शुरू हुई बारिश

Haryana Ka Mausam: हरियाणा में गर्मी अपने चरम पर है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोग गर्मी के मारे बेहाल हैं इसी बीच राहत भरी खबर सामने आ रही है।

राज्य के कई जिलों में चमक गरज के साथ तूफानी बारिश शुरू हो गई है।सिरसा और फतेहाबाद में जमकर बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। बारिश के साथ तेज हवाएं और ओलावृष्टि भी हुई। फतेहाबाद में तूफानी बारिश के वजह से टावर का तार टूट कर लटक गया है। वहीं कई जिलों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

रात को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

हरियाणा में आज रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय  होगा। नया सिस्टम एक्टिव होने के कारण राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। हालांकि जून के महीने में फिर से गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाएगी।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के द्वारा दक्षिणी और पूर्वी हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुग्राम फरीदाबाद पलवल न्यू रेवाड़ी महेंद्रगढ़ झज्जर रोहतक सोनीपत और पानीपत में आज हल्की बारिश हो सकती है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

वहीं उत्तरी और पश्चिमी जिलों में तेज हवाएं चल सकती है। सिरसा फतेहाबाद हिसार जींद भिवानी चरखी दादरी करनाल कैथल कुरुक्षेत्र अंबाला यमुनानगर और पंचकूला में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

30 तारीख को राज्य की अधिकतर हिस्सों में होगी बारिश

मौसम विभाग की माने तो 30 तारीख को राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश होगी। बारिश होने के साथ-साथ गुरुग्राम रेवाड़ी सहित कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बारिश होने से राज्य के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी।

आज सुहाना रहेगा मौसम, कल से राज्य में होगी बारिश, पढ़े IMD का अलर्ट

Haryana Ka Mausam: मौसम ने अचानक ली करवट, कल से राज्य में होगी बारिश, पढ़े IMD का अलर्ट

Haryana Ka Mausam: हरियाणा में आज कई जिलों में भयंकर गर्मी पड़ेगी वहीं कुछ जिलों में आज मौसम सुहाना बना रहेगा। पिछले दो दिनों से नौतपा के दौरान राज्य में भयंकर गर्मी देखने को मिल रही है। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के वजह से राज्य में ज्यादा गर्मी पड़ रही है। कई जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है वही हरियाणा का सबसे गर्म शहर सिरसा है जहां का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।

इस बार गर्मी के मामले में राजस्थान को हरियाणा ने छोड़ा पीछे

इस बार हरियाणा ने गर्मी के मामले में राजस्थान को भी पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल राजस्थान का सबसे अधिक तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस है लेकिन हरियाणा का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है।

कल से शुरू होगी बारिश

कल से राज्य में बारिश की शुरुआत होगी। राज्य में कल से यानी की 28 तारीख से 1 जून तक झमाझम बारिश। बारिश होने से राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वही मौसम में शुष्क और सुहाना बन जाएगा।

जून में फिर से पड़ेगी भयंकर गर्मी

जून में फिर से भयंकर गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। एक बार फिर से जून में तापमान में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

22 जून तक आ सकता है मानसून

राज्य में 22 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है हालांकि इस बार मानसून पूरे राज्य को कवर करने में देरी करेगा। मलाई मानसून दस्तक दे देगा लेकिन पूरे राज्य को मानसून इस बार देर से कर करेगा। ग्लोबल वार्मिंग के वजह से राज्य के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

नौतपा की हुई शुरुआत! राज्य के इन जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी

Haryana Ka Mausam: नौतपा की हुई शुरुआत! राज्य के इन जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी, यहां होगी बारिश

Haryana Ka Mausam: आज से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है। हरियाणा के कई जिलों में आज से सीवर हीट वेव चलेगा वहीं सिरसा में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। बीते दिन बारिश होने के बाद भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य का तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

कई जिलों में आज भयंकर गर्मी का अलर्ट

मौसम विभाग के द्वारा राज्य के कई जिलों में आज भयंकर गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। रेवाड़ी हिसार कर्नल सहित कई जगहों पर आज भयंकर लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो नौतपा में राज्य के तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

कुछ जिलों में हो सकती है बारिश

महेंद्रगढ़ सिरसा समेत कुछ जिलों में आज रात को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग में इन जिलों में पलट जारी किया है। हालांकि जून में भी प्रचंड गर्मी का कहर जारी रहेगा। गर्मी के वजह से दिन पर दिन लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। गर्मी के कारण अब बीमारियां भी बढ़ने लगी है।

 नौतपा के दौरान इन बातों का रखे ख्याल 

नौतपा के दौरान आपको कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना होगा। नौतपा में सूर्य की किरणें सीधी पड़ती है जिसकी वजह से गर्मी ज्यादा लगती है और तापमान भी बढ़ जाता है ऐसे में आपको ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करना चाहिए।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

घर से बाहर निकलते समय आपको अपने आप को सूती कपड़े से ढक कर रखना चाहिए। पशुओं को धूप से बचना चाहिए वरना तेज धूप पशुओं की जान भी ले सकती है। इस भयंकर गर्मी के दौरान बुजुर्गों और बच्चों को भी सुरक्षित रखना जरूरी है। मौसम वैज्ञानिकों की मान्यता नौतपा के दौरान तापमान काफी बढ़ जाएगा और परेशानियां भी बढ़ेगी।

बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में अगले 6 घंटे में होगी तेज बारिश,

Haryana Weather News: बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में अगले 6 घंटे में होगी तेज बारिश, देखें ताजा अपडेट

Haryana Weather News: लंबे समय के भयंकर गर्मी के बाद अब हरियाणा में रहता देखने को मिल रही है। राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिसकी वजह से शनिवार की सुबह से राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिला और आज भी राज्य के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले 6 घंटे में तेज बारिश होगी।

इन जिलों में होगी बारिश

राज्य के कुरुक्षेत्र चरखी दादरी करनाल झज्जर सिरसा हांसी हिसार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले 6 घंटे में झमाझम बारिश होगी जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

रोहतक में सबसे ज्यादा तापमान

राज्य के रोहतक जिले में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हीट वेव के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ रही है। आज बारिश होने के बाद कल से फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

राज्य के इन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी चरखी दादरी रोहतक महेंद्रगढ़ रेवाड़ी मेवात और पलवल जिले में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

28 तारीख को बनेगा नया सिस्टम

हरियाणा में 28 तारीख को एक नया सिस्टम एक्टिव होगा। एक नए सिस्टम के एक्टिव होने से राज्य में काफी बारिश होगी। हालांकि 28 तारीख के बाद राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और एक बार फिर से गर्मी का प्रकोप बढ़ जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now