रेवाड़ी (Best24News): अमर बलिदानी गौरक्षक देंवेद्र की द्वितीय पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार नगर परिषद रेवाड़ी की चेयरपर्सन विनीता पीपल ने कार्यक्रम स्थल ‘गौरक्षक चौक’ (नियर पुलिस लाइन) का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
4 अगस्त को होगा हवन व श्रद्धांजलि सभा
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 4 अगस्त को कार्यक्रम का शुभारंभ साधु-महात्माओं के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन और श्रद्धांजलि सभा से होगा। राष्ट्रीय संयोजक एवं कार्यकारिणी सम्मान सेवा समिति रेवाड़ी के रविंद्र आशावादी मूसेपुरिया ने बताया कि इस अवसर पर गौरक्षक बलिदानियों के परिवारों, विभिन्न गौ रक्षा दलों, गौ उपचार शालाओं, गौशाला संचालकों और रक्तदाताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। तथा अमर गौ रक्षक देवेंद्र, विक्रांत यादव (गुड़गांव) और अनिल यादव (अलवर) को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

कार्यक्रम में ये रहेंगे मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि
- आशीर्वचन: प्रताप सिंह जी (प्रांत संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ)।
- मुख्य अतिथि: लक्ष्मण सिंह यादव (विधायक, रेवाड़ी) एवं श्रीमती विनीता पीपल (चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी)।
विशिष्ट अतिथि:
- श्रवण गर्ग (चेयरमैन, गौ सेवा आयोग चंडीगढ़)
- पूर्ण यादव लोहचब (वॉइस चेयरमैन, गौ सेवा आयोग चंडीगढ़)
- ईश आर्य (हरियाणा प्रभारी, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पतंजलि)
- रक्तदान शिविर का शुभारंभ: मनोज सरपंच (बालियर कलां) द्वारा किया जाएगा।
ये रहे मौजूद: शीशराम यादव, धर्माचार्य दलीप शास्त्री, चेयरमैन राजकुमार कतोपुरी, अभय सिंह , जाटूसाना पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र यादव, दयानंद आर्य, श्याम सुंदर, विकास, सरदार सिंह, अन्तपाल और कालू सहित क्षेत्र के अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।














