Accident News: पुलिस व प्रशासन भले ही लोगो का हादसे में घायलोंं की सहायता करने के लिए प्रेरित कर रहे हो लेकिन लोग इसको लेकर गंभीर ही हैं। इसका ताजा मामला कानपुर शहर में देखने को मिला। बता दे कि कानपुर के कल्याणपुर में बुधवार सड़क हादसे के बाद स्कूटी सवार भाई बहन पौने घंटे तक दर्द से तड़पते रहे।
नहीं करवाया भर्ती: पास में ही अस्तपाल था अगर समय रहते लोग उनको भर्ती करवाते तो बच सकते थे। घायलो को अस्पताल पहुंचाने की बजाय राहगीर उनका वीडियो बनाते रहे। पुलिस और एंबुलेंस जब पहुंची, जब तक वे दम तोड चुके थें Accident News
निए कैसे हुआ हादसा: मसवानपुर निवासी साइकिल व्यापारी मो. शकील की आईआईटी गेट के नजदीक दुकान है। बड़ी बेटी अलशिफा (19) बिल्हौर के आरौल स्थित निजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी। बुधवार को उसकी परीक्षा थी।
ये भी पढ़ें:हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे रेवाड़ी
स्कूटी से नर्सिंग की छात्रा और उसका 15 वर्षीय भाई कल्याणपुर स्टेशन जा रहे थे। केस्को सब स्टेशन के पास गलत दिशा से आए तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी को टक्कर मार दी और फरार हो गया। Accident News
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद
