शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

ACB Raid in Haryana: 50 लाख के बिल पास करवाने के लिए मांगे 35 हजार, रेवाडी में पैसे लेते ही BDPO काबू

Written by: सुनील चौहान

Published:

ACB Raid in Haryana: रेवाड़ी में भ्रष्टाचार के खिलाफ मेवात एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक बडी कार्रवाई की है। टीम ने शुक्रवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बीडीपीओ सौरव…


50 लाख के बिल पास करवाने के लिए मांगे 35 हजार, रेवाडी में पैसे लेते ही काबू
50 लाख के बिल पास करवाने के लिए मांगे 35 हजार, रेवाडी में पैसे लेते ही काबू
Google News Follow us on Google

ACB Raid in Haryana: रेवाड़ी में भ्रष्टाचार के खिलाफ मेवात एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक बडी कार्रवाई की है। टीम ने शुक्रवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बीडीपीओ सौरव उपाध्याय को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मामले के सामने आने के बाद जिले में प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मच गया है।ACB Raid in Haryana

Advertisement

 

बता दें कि रेवाड़ी ब्लॉक समिति के अध्यक्ष के पति रविंद्र खोला की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता रविंद्र खोला ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी गई शिकायत में बताया था कि रेवाड़ी ब्लॉक क्षेत्र में ठेकेदारों द्वारा कराए गए विकास कार्यों के लगभग 50 लाख रुपये के बिल लंबे समय से लंबित थे। बार बार इन बिलों को पास कराने के बदले बीडीपीओ सौरव उपाध्याय की ओर से 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही थी। ठेकेदार को साफ कर दिया था कि् कमीदन देना ही पडेगा।ACB Raid in Haryana

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

बार बार कमीशन की मांग से परेशान होकर इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को दी। टीम ने उसे शुक्रवार को पैसे देकर भेजा।जैसे ही बीडीपीओ सौरव उपाध्याय ने अपने कार्यालय में रिश्वत के 35 हजार रुपये लिए, पहले से तैनात एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मौके पर दबिश देकर उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई। इसके बाद आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी बीडीपीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp