google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU  Roadways AC Buses: हरियाणा के इन शहरों में दौड़ेगी AC बसें , यात्रियों के लिए खुशखबरी | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

 Roadways AC Buses: हरियाणा के इन शहरों में दौड़ेगी AC बसें , यात्रियों के लिए खुशखबरी

Written by: सुनील चौहान

Published:

 Roadways AC Buses: हरियाणा में झुलसाती गर्मी के बीच रेवाड़ी डिपो से सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है. कई वर्षों के इंतजार के बाद आखिरकार रेवाड़ी डिपो को…


 Roadways AC Buses: हरियाणा में झुलसाती गर्मी के बीच रेवाड़ी डिपो से सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है. कई वर्षों के इंतजार के बाद आखिरकार रेवाड़ी डिपो को चार नई एयर कंडीशन्ड बसें मिल गई हैं. ये बसें बीते सोमवार को डिपो में पहुंच चुकी हैं और अब इन्हें जल्द ही विभिन्न लंबी दूरी के रूटों पर चलाया जाएगा. Roadways AC Buses

Advertisement

रेवाड़ी डिपो का बेड़ा हुआ और मजबूत
फिलहाल रेवाड़ी डिपो में कुल 153 बसें संचालित हो रही हैं. चार नई AC बसों के जुड़ने के साथ यह संख्या 157 हो गई है. विभाग के अनुसार डिपो को कुल 177 बसों का बेड़ा निर्धारित किया गया है. बाकी 20 सामान्य बसों की डिमांड रोडवेज हेडक्वार्टर को भेज दी गई है और जैसे ही ये मिलेंगी, डिपो पूरी क्षमता के साथ कार्य करेगा. Roadways AC Buses

इन रूटों पर दौड़ेंगी AC बसें
इस बार जो 4 नई AC बसें आई हैं, उन्हें रेवाड़ी से चंडीगढ़, हरिद्वार, आगरा और मुरादाबाद जैसे प्रमुख रूटों पर चलाने की योजना है. ये सभी लंबी दूरी वाले रूट हैं. जहां गर्मी के मौसम में यात्रियों को सबसे अधिक असुविधा होती है. इन बसों से अब यात्रियों को शीतल, आरामदायक और बेहतर सेवा मिलेगी. Roadways AC Buses

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

2010 में मिली थी AC बसें
गौरतलब है कि 2010 में भी रेवाड़ी डिपो को 5 AC बसें अलॉट हुई थीं. लेकिन तकनीकी खामियों, कम यात्रियों की संख्या और खराब मेंटेनेंस के कारण वह योजना असफल रही थी. इस बार विभाग ने पूरी तैयारी के साथ योजना लागू की है. नई बसें टेक्नोलॉजिकल एडवांस हैं और यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष डिजाइन की गई हैं.

क्या खास है इन नई AC बसों में
इन AC बसों में कुल 49 सीटें हैं, जो सामान्य बसों की तुलना में 3 सीटें कम हैं. हालांकि यात्रियों को ज्यादा लेगरूम और आराम देने के लिए सीटों को रीक्लाइनर टाइप बनाया गया है. बसें सिंगल डोर डिजाइन वाली हैं लेकिन सेफ्टी के लिए इमरजेंसी गेट की सुविधा भी दी गई है. Roadways AC Buses

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

थोड़ा ज्यादा किराया, लेकिन बेहतर अनुभव
इन AC बसों में यात्रा करने पर यात्रियों को सामान्य बसों की तुलना में थोड़ा अधिक किराया देना होगा. विभाग का कहना है कि यह अतिरिक्त किराया बसों में उपलब्ध बेहतर सुविधाओं और एयर कंडीशनिंग सिस्टम की वजह से वाजिब है. सुविधाजनक सफर और गर्मी से राहत को देखते हुए यह मामूली अंतर ग्राहकों के लिए उचित रहेगा.

जल्द शुरू होगी सेवा
फिलहाल विभाग की ओर से परमिट प्रक्रिया जारी है. जैसे ही प्रक्रिया पूरी होगी. इन बसों को तत्काल सड़कों पर उतार दिया जाएगा. इसके बाद यात्रियों को भीषण गर्मी में राहत मिलेगी और रेवाड़ी से प्रमुख शहरों का सफर आरामदायक और यादगार बन सकेगा. Roadways AC Buses

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: AIIMS Rewari में शुरू होगी OPD , भालखी में 12 एकड़ में बनेगी अनाज मंडी: डॉ. कृष्ण कुमार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp