रविवार, 11 अक्टूबर 2026

हरियाणा के इस शहर में 4 करोड़ की लागत से बनेगा महिला पुलिस थाना

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा (Best24News)  रेवाड़ी को एक बडी सौगात मिलने वाली है। दिल्ली रोड स्थित रेवाड़ी पुलिस लाइन में चल रहे महिला पुलिस थाना को जल्द नया भवन मिलने वाला है। यह नया भवन…


दिल्ली रोड स्थित रेवाड़ी पुलिस लाइन में चल रहे महिला पुलिस थाना को जल्द नया भवन मिलने वाला
दिल्ली रोड स्थित रेवाड़ी पुलिस लाइन में चल रहे महिला पुलिस थाना को जल्द नया भवन मिलने वाला
Google News Follow us on Google

हरियाणा (Best24News)  रेवाड़ी को एक बडी सौगात मिलने वाली है। दिल्ली रोड स्थित रेवाड़ी पुलिस लाइन में चल रहे महिला पुलिस थाना को जल्द नया भवन मिलने वाला है। यह नया भवन 120 मीटर चौड़े शहर के वी टू रोड पर सेक्टर-20 में करीब सवा एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। इसकी बिल्डिंग् पर करीब 4 करोड खर्च होगा।

Advertisement

बता दें कि हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की ओर से महिला थाने के नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं और एक अक्टूबर को टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद चयनित एजेंसी को कार्य आवंटित कर निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

जानिए कहां बनेगा महिला थाना: बता दे फिलहाल रेवाड़ी जिले में वर्तमान में एक ही महिला थाना है। यह फिलहाल जिला पुलिस लाइन परिसर में अस्थाइ रूप से संचालित हो रहा है। शहर से इसकी दूरी काफी ज्यादा है। साथ ही थाना में पर्याप्त जगह भी नहीं है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले ऑटो चालक को 3 साल की सजा, 5 हजार जुर्माना

4 करोड़ से बनेगा नया थाना: बता दे ​नए महिला भवन के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थाने का भवन अन्य थानों के मुकाबले काफी आलीशान बनाया जाएगा। इसके लिए करीब चार करोड़ दो लाख 64 हजार रुपये की अनुमानित लागत तय की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें:बावल के चोरों का तांडव: सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी ले उड़े चोर

डेढ साल में पूरा करना होगा निर्माण: हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की ओर से जारी टेंडर प्रक्रिया के तहत चयनित एजेंसी को निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करना होगा। टेंडर एक अक्टूबर को खोले जाने हैं।इससे थाने को स्थायी और बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध होगा। नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया लंबे समय से प्रस्तावित थी। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद इसके साकार होने का रास्ता साफ हुआ है। इसके बाद कार्य आवंटन और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने पर निर्माण शुरू होने की संभावना है। कार्य शुरू होने के बाद करीब 540 दिन में नए महिला थाना भवन को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp