पति-पत्नी और वो दो का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को, जानें कब और कहां देखें ?

On: September 21, 2026 7:59 PM
Follow Us:
मुंबई। ज़ी सिनेमा पर फिल्म ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को रात 8 बजे होगा।
मुंबई। ज़ी सिनेमा पर फिल्म ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को रात 8 बजे होगा।

मुंबई। ज़ी सिनेमा पर फिल्म ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को रात 8 बजे होगा। आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह स्टारर यह फिल्म शादीशुदा जिंदगी, गलतफहमियों और हास्य से जुड़ी परिस्थितियों पर आधारित है। फिल्म में विजय राज, तिग्मांशु धूलिया और दुर्गेश कुमार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी छोटी-छोटी गलतफहमियों से पैदा होने वाली परिस्थितियों और उनसे बढ़ते कंफ्यूजन के इर्द-गिर्द घूमती है। निर्देशक मुदस्सर अजीज के मुताबिक फिल्म का फोकस सिचुएशनल कॉमेडी पर है और कहानी को किसी गंभीर दिशा में ले जाने के बजाय हास्य के जरिए आगे बढ़ाया गया है। आयुष्मान खुराना ने कहा कि फिल्म में किरदारों के बीच होने वाली गड़बड़ियां कहानी को आगे बढ़ाती हैं और पूरी कास्ट के साथ काम करने का अनुभव खास रहा।

 

सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह ने भी फिल्म की कॉमेडी और किरदारों के बीच बनने वाले कंफ्यूजन को लेकर अपने अनुभव साझा किए। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने किया है, जबकि जूनो चोपड़ा क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी.आर. स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म अब टेलीविजन दर्शकों के लिए ज़ी सिनेमा पर उपलब्ध होगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now