शनिवार, 14 नवम्बर 2026

रेवाड़ी के अधेड ने कान्हा गेस्ट हाउस के रूम में लगाया फंदा

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी: रेवाड़ी के बस स्टैंड के निकट कान्हा गेस्ट हाउस में सोमवार को एक अधेड़ का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान रेवाड़ी के कृष्णा नगर के रहने वाले 58…


रेवाड़ी: रेवाड़ी के बस स्टैंड के निकट कान्हा गेस्ट हाउस में सोमवार को एक अधेड़ का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान रेवाड़ी के कृष्णा नगर के रहने वाले 58 वर्षीय ईश्वर सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

रविवार को किया था कमरा बुक: बता दें कि कृष्णा नगर के रहने वाले ईश्वर सिंह ने रविवार केा बस स्टेैड पर गेस्ट हाउस किया था। वह रात को उसमें रूका हुआ था। जब जब गेस्ट हाउस का कारिंदा कमरे में गया तो उसे उसके होश् उड गया। कर्मचारी ने गेस्ट हाउस मालिक का सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस:गेस्ट हाउस मालिक की सूचना पर पुलिस पहुंची। कमरे के अंदर ईश्वर सिंह का शव फंदे पर लटका मिला। शहर थाना पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है बुजुर्ग ने अपने घर से यहां पर कमरा बुक क्यो किया, किस कारण फंदा लगाया जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 6 लाख की चोरी का तीसरा आरोपी दो दिन रिमांड पर !

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp