गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

New Expressway: इस राज्य में बिछेगा सड़कों का जाल, जल्द तैयार होंगे ये 7 नए एक्सप्रेसवे

Written by: सुनील चौहान

Published:

New Expressway: केंद्र सरकार लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा ये…


New Expressway: केंद्र सरकार लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा ये प्रयास किये जा रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। UP सरकार राज्य में 7 नए एक्सप्रेसवे बनाने जा रही है।

Advertisement

विन्ध्य एक्सप्रेस-वे और विन्ध्य पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण की तैयारी हो रही है। कंपनी सर्वे के बाद दोनों एक्सप्रेस-वे का रूट फाइनल हो जाएगा और इसके बाद जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए यूपीडा ने पूरी योजना तैयार कर ली है।

ये एक्सप्रेस वे 320 किमी लंबा बनने जा रहा है। विंध्य एक्सप्रेस-वे प्रयागराज से शुरू होकर, मिर्जापुर, वाराणसी चंदौली और सोनभद्र तक जाएगा। इसकी लागत 22400 करोड़ रुपये होने वाली है। अगर एक्सप्रेस वे बनेगा तो छत्तीसगढ़ और झारखंड के लोगों के लिए भी राहत होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

विंध्य एक्सप्रेस-वे पर चंदौली से नया लिंक एक्सप्रेस-वे शुरू होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंतिम बिंदु गाजीपुर तक जुड़ेगा। जिसका नाम ‘विंध्य पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे’ होगी। लगभग 100 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे पर 7000 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

वहीं लखनऊ लिंक एक्सप्रेस-वे की लंबाई 50 किमी होगी। इसके निर्माण पर 4200 करोड़ रुपये लगात होने वाली है। चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे 120 किमी लंबा होने वाला है। यह एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड को अलग-अलग जिलों से जोड़ेगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे झांसी के लिए हाईवे बनेगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इसकी लंबाई 100 किलोमीटर होने वाली है। इससे बुंदेलखंड के सबसे अहम जिलों को एक्सप्रेस-वे से सीधा संपर्क मिल सकेगा। जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे जेवर एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाला होगा। इसकी लंबाई 76 किमी होगी।

प्रयागराज से मेरठ के बीच गंगा एक्सप्रेस-वे को लखनऊ से जोड़ने के लिए इस लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा। इस पर लगभग 8000 करोड़ की लागत आएगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp