‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली गई विशाल तिरंगा रैली

On: August 10, 2026 9:02 PM
Follow Us:
'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सोमवार को राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा एक विशाल और ऊर्जावान विशाल तिरंगा रैली' निकाली

धारूहेड़ा: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा एक विशाल और ऊर्जावान विशाल तिरंगा रैली’ निकाली गई।

महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दयावती ने ध्वज फहराकर और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्राचार्या दयावती जी ने कहा कि हमारा तिरंगा देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के अनगिनत बलिदानों का सर्वोच्च प्रतीक है। आज हमारे महाविद्यालय के युवाओं में राष्ट्रप्रेम की यह असीम ऊर्जा देखकर अत्यंत गर्व की अनुभूति हो रही है।

 

A massive Tricolour rally was taken out under the 'Har Ghar Tiranga' campaign.
A massive Tricolour rally was taken out under the ‘Har Ghar Tiranga’ campaign.

भारत माता के जयकारों से साथ रवाना हुई रैली

‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हर भारतीय के हृदय को अपनी मातृभूमि से जोड़ने का एक महासंकल्प है। उन्होंने इस शानदार और अनुशासित आयोजन के लिए पूरी एनएसएस इकाई और स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।हाथों में स्वच्छ और आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज लिए, छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम और हर घर तिरंगा फहराएंगे जैसे गगनभेदी नारों के साथ पूरे खरखड़ा गाँव में मार्च किया।

गांव पहुंचने पर किया स्वागत

गाँव में प्रवेश करने पर सरपंच श्रीमती सुशीला यादव ने रैली का भव्य स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए तिरंगा गौरव व भारत स्वाभिमान का संदेश दिया। सरपंच महोदया ने युवाओं को अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए गुरुजनों के सम्मान, समाजसेवा, नशामुक्ति, खेल और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया। साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों से बचकर तकनीक के सकारात्मक उपयोग की भी सलाह दी।

देशभक्ति की भावना हुई जागृत

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों अमन कुमार एवं डॉ. मोनू ने बताया कि इस विशाल रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ-साथ आम जनमानस के हृदय में देशभक्ति की भावना को जागृत करना, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना और अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सर्वोच्च सम्मान प्रकट करना था। रैली के सफल आयोजन ने पूरे गाँव और महाविद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस शानदार रैली में विद्यार्थियों के साथ-साथ महाविद्यालय के प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें