हरियाणा को बड़ी सौगात: 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

On: July 12, 2026 6:20 PM
Follow Us:
हरियाणा को बड़ी सौगात: 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

जींद:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को बड़ी सौगात देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने इस ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों की जानकारी दी।

हरियाणा के विकास और भारतीय रेलवे के इतिहास में 17 जुलाई का दिन एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद जिले के दौरे पर आ रहे हैं, जहां से वे देश की पहली और आधुनिक हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने जींद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस ऐतिहासिक परियोजना और प्रधानमंत्री के आगामी दौरे की विस्तृत जानकारी साझा की।

जींद में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली (विकसित भारत रैली) की तैयारियां हुड्डा ग्राउंड में अंतिम चरण में हैं।
जींद में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली (विकसित भारत रैली) की तैयारियां हुड्डा ग्राउंड में अंतिम चरण में हैं।

पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल (Eco-Friendly) होगी रैली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कम से कम होगा पेट्रोल-डीजल का उपयोग हो इसके लिए रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं और आम लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों (EV), ई-रिक्शा, ई-स्कूटी और सीएनजी बसों के माध्यम से पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जींद में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली (विकसित भारत रैली) की तैयारियां हुड्डा ग्राउंड में अंतिम चरण में हैं।
जींद में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली (विकसित भारत रैली) की तैयारियां हुड्डा ग्राउंड में अंतिम चरण में हैं।

सीधा प्रसारण (Live Telecast): प्रदेश के सभी जिलों में बड़ी स्क्रीन लगाकर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक संबोधन से जुड़ सकें। इसकी जिम्मेदारी स्थानीय विधायकों और जिला अध्यक्षों को सौंपी गई है। उनका कहना आजकल डिजीटल का जमाना है अब आदमी आसानी से सीधा प्रसारण घर बैठे देख सकता है। सीधा प्रसारण (Live Telecast) इस लिए किया है ताकि लोग तुरंत मोदी के भाषण सुन सके।

डॉक्टर समाज ने जताया आभार

जींद में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली (विकसित भारत रैली) की तैयारियां हुड्डा ग्राउंड में अंतिम चरण में हैं।
जींद में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली (विकसित भारत रैली) की तैयारियां हुड्डा ग्राउंड में अंतिम चरण में हैं।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) से जुड़े डॉक्टरों के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर पूरे हरियाणा के डॉक्टर समुदाय में खुशी का माहौल है। विभिन्न जिलों से आए डॉक्टरों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर उनका नागरिक अभिनंदन किया।

नीट (NEET) पेपर लीक पर विपक्ष को जवाब

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि विपक्ष के पास केवल आरोप लगाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार ने इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में जहां भी गड़बड़ी सामने आई, वहां दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में किसी भी भ्रष्टाचारी या गलत व्यक्ति का बचाव नहीं किया जाता है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now