धारूहेड़ा : भिवाड़ी की ओर से रोजाना कंपनियों से काला पानी छोड़ा जा रहा हैं। न तो पोलूशन तथा न ही बीडा इसको लेकर काई कार्रवाई कर रहा है। अधिकाशं कंपनियों में ईटीपी ही नहीं फिर भी उनको एनओसी दी गई है। कंपनियों की ओर से सरेआम काला पानी छोडने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। रात को छोड़ा गया पानी हाईवे 48 से बेस्टेक मोड पर सड़क पर लबालब भर गया है। हाईवे पर सेक्टर छह के पास बनाई अंडर पास में पानी जमा हो गया है इसी के चलते अब आवागमन बंद हो गया है।

काले पानी से जलमग्न हुई सड़कें: भिवाड़ी से आने वाला रसायन युक्त बदबूदार काला पानी लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन चुका है। बार-बार चेतावनी के बावजूद भिवाड़ी का काला पानी नहीं थम रहा है। बिना बारिश के एक बार भिवाड़ी की ओर से मंगलवार रात को अथाह काला व रसायन युक्त पानी छोड़ दिया गया है। जलजमाव और दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। दूषित पानी से बेस्टेक रोड, सेक्टर चार व छह बाइपास तथा एनएचआई की सर्विस लाईन पर जमा हो गया है।
बिना बारिश भिवाड़ी से हर तीन चार दिन में पानी छोड़ दिया जाता है। दोनो राज्यों में भाजपा सरकार लेकिन समाधान को लेकर कोई गंभीर नहीं है। सब राजनीति कर रोटिया सेक रहे है। हमारा जीना दुभर हो गया है।
कृष्ण यादव, पूर्व प्रधान सेक्टर चार आरडब्लएू
सेक्टर छह में जैन मंदिर में काला पानी भर गया है। इसको लेकर मै भी कई बार सीएम नायब सैनी व उपायुक्त तक शिकायत कर चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। सब राम भरोसे है
प्रदमैन जैन, जैन मंदिर संचालक
अलवर बाइपास पर जलभराव से सारी दुकानें बदं हो गई है। दो दो फुट पानी जमा रहता है ऐसे में ग्राहक यहां कैसे आए। कोई समस्या को लेकर गंभीर है। कंपनियो से रोजाना काला पानी छोडा जा रहा है।
दीपक, महेंश्वरी
स्कूल की दीवार तोडकर पानी छोडा जा रहा है। भिवाडी वालों ने पक्का नाला बनाकर स्कूल में छोडा हुआ है। मौका पाकर रात को छोड देते है। रात को आए पानी को लेकर मै बीडा कार्यालय में गया था। नाले को बंद करवाया गया है।
अजय जांगडा, चेयरमैन धारूहेड़ा
धारूहेड़ा: बेस्टेक रोड पर भरा काला पानी












