Best24News: CM Flying ने रेवाड़ी में एक बडा खुलासा किया है। टीम ने रामगढ़ रोड पर एक अवैध पान-गुटका तंबाकू फैक्ट्री पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में सामग्री बरामद हुई है। संबंधित इकाई का लाइसेंस मई माह में ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद यहां उत्पादन जारी था। जिसमें पान मसाला, सुपारी, गुटखा और तंबाकू उत्पाद बनाए जा रहे थे। फैक्ट्री से 400 किलोग्राम सामान बरामद हुआ।
टीम अधिकारियों के मुताबिक, यह फैक्ट्री प्रशांत की है, जो एक्साइज इंस्पेक्टर का पति है। फैक्ट्री में जो लेवल मिले उनमें से एक-दो नूंह में रजिस्टर्ड हैं। रेड के वक्त एक्साइज इंस्पेक्टर पत्नी कार से मौके पर पहुंची थी, लेकिन मीडिया और टीम को देखकर वहां से लौट गईं।
रेवाड़ी में रामगढ़ रोड पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को एक पान मसाला, सुपारी, गुटखा और तंबाकू बनाने वाली इकाई पर छापेमारी की। इस दौरान फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में पान मसाला, सुपारी, गुटखा, तंबाकू समेत अन्य सामग्री बरामद किया। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री एक महिला अधिकारी के पति की है, जिसका पता नूंह का है।
मौके पर कई विभागों की टीमें पहुंचीं और दस्तावेजों समेत फैक्ट्री में मौजूद सामान की जांच शुरू की। जांच में पाया कि इनका लाइसेंस समाप्त हो चुका है। इकाई का लाइसेंस मई माह में ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद यहां उत्पादन और अन्य गतिविधियां संचालित थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड, जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) और बिजली विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अलग-अलग विभाग अपने स्तर पर फैक्ट्री की वैधता, भवन निर्माण, बिजली कनेक्शन और अन्य नियमों से संबंधित पहलुओं की जांच कर रहे हैं।
सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के बाद फैक्ट्री में बरामद सामान और दस्तावेजों को जांच के दायरे में लिया गया है। संबंधित विभागों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक स्तर पर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के बाद फैक्ट्री में बरामद सामान और दस्तावेजों को जांच के दायरे में लिया गया है। संबंधित विभागों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












