रेवाड़ी: Best24News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव बेरली कलां के जोहड़ में बुधवार को एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान बेरली कलां के रहने वाले 36 वर्षीय युवक प्रवीन के रूप में हुई है। प्रवीन दो दिन से घर से लापता था। वह जोहड में कैसे पहुंचा इसकी जानकारी जुलाई जा रही हैं।
दो दिन से था लापता प्रवीण: परिजनों के अनुसार प्रवीन दो दिन घर से लापता हो गया था। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने जोहड़ में शव तैरता देखा तो जाटूसाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा फायर ब्रिगेड की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया।
पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा: जाटूसाना पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया और जांच की। जाटूसाना पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में मौत के कारणों की जांच कर रही है। शव के पोस्टमार्टम के लिए शहर के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है।












