रेवाड़ी (Best24News) हरियाणा में साइबर ठगी के मामले नहीं थम रहे है। हाल में ही रेवाड़ी में हई साइबर ठगी ने बैंक की सुरक्षा पर भी सवाल कर खडे कर कर दिए। अजीम मामला सामने आया है चोरो ने रेवाड़ी जिले के गांव देहलावास निवासी एक व्यक्ति दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी होने के बाद युवक के बैंक खाते से 1 लाख रुपए निकाल लिए। जबकि पीडित ने मोबाइल बैंकिंग के डाटा भी शेयर नहीं किए।
जानिए क्या है मामला: गांव देहलावास निवासी योगेश कुमार दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी में द्वारका में नौकरी करता है और रोजाना ट्रेन से रेवाड़ी-दिल्ली अपडाउन करता है। 18 सितंबर को दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर उसका मोबाइल चोरी हो गया था। 22 सितंबर को योगेश ने उसी नंबर की नई सिम निकलवाई और फोनपे अकाउंट दोबारा एक्टिव किया।
हिस्ट्री चैक की उड गई नीद: बता दे कि जैसे ही योगेश कुमार ने फोन फे अपडेट करके फोनपे की हिस्ट्री चेक की तो खाते से 50-50 हजार रुपए की दो ट्रांजेक्शन मिली। दोनों ट्रांजेक्शन 22 सितंबर को दोपहर 3:16 बजे की गई थीं। मोबाइल चोर ने उसके पीएनबी खाते से कुल 1 लाख रुपए निकाले गए। अब सवाल यह है कि मोबाइल चोरी होने के बाद उसने तत्काल सिम बंद करवा दी थी। उसके बावजूद उसके खाते से ट्रांजेक्शन कैसे हुई।
पुलिस ने की जांच शुरू: पुलिस बैंक खाते से हुई ट्रांजेक्शन, रकम किस खाते में गई और मोबाइल चोरी के बाद फोन का इस्तेमाल किस तरह किया गया जांच की जा रही है। योगेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में मोबाइल चोरी के बाद उसके साथ हुई साइबर ठगी करने वाले व्यक्ति की तलाश करने और उसके पैसे वापस दिलाने की मांग की है।












