धारूहेड़ा: समाजसेवा और अंधत्व निवारण के उद्देश्य से लाला रामचन्द्र मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से स्वर्गीय लाला किशोरीलाल रुस्तगी की शताब्दी जन्मदिवस स्मृति में नंदरामपुर बास में 4 अक्टूबर को एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा।

शिविर में डॉ. इन्द्र मोहन रुस्तगी और उनकी टीम नेत्र रोगियों की जांच करेगी। इस मौके पर मरीजो की जांच के साथ दवाईयां भी वितरित की जाएगी। शिविर के लिए सुबह 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया तथा बाद में मरीजों की जांच की जाएगी












