रेवाड़ी NH-48 पर 19 पेटी अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

प्रकाशित: 30 सितंबर 2026, 12:35 AM
रेवाड़ी NH-48 पर 19 पेटी अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर कार्रवाई करते हुए एक अवैध शराब पकडी है। टीम ले एक बंद बॉडी ट्रक से 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक और शराब को कब्जे में ले लिया है। बरामद शराब में कुल 228 बोतलें बताई गई हैं।

मुखबीर से मिली सूचना: सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार के अनुसार 28 सितंबर की रात पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि झिन्कन वर्मा निवासी दफरपुर, जिला अयोध्या, उत्तर प्रदेश बंद बॉडी ट्रक में अवैध शराब लेकर धारूहेड़ा से जयपुर की तरफ जा रहा है। पुलिस ने NH-48 पर बनीपुर चौक के पास ट्रैफिक थाना के नजदीक नाकाबंदी की। कुछ देर बाद धारूहेड़ा की तरफ से आए बंद बॉडी ट्रक को रुकवाकर चालक को काबू किया गया।

रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर कार्रवाई करते हुए एक अवैध शराब पकडी है
रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर कार्रवाई करते हुए एक अवैध शराब पकडी है

खाली प्लास्टिक कैरेट के बीच छिपाई थी शराब: पुलिस के अनुसार ट्रक की तलाशी लेने पर खाली प्लास्टिक कैरेट के बीच छिपाकर रखी गई 19 पेटी शराब बरामद हुई। इनमें रॉयल चैलेंज की 7 पेटी, ब्लेंडर्स प्राइड की 5 पेटी, बोहो व्हिस्की की 4 पेटी, ऑल सीजंस की 2 पेटी और रॉकफोर्ट क्लासिक की 1 पेटी शामिल है। पुलिस द्वारा शराब का लाइसेंस या परमिट मांगे जाने पर चालक कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इतना ही मौका पाकर भागने का भी प्रयास किया।

शराब और ट्रक जब्त चालक गिरफ्तार: पुलिस ने शराब और ट्रक को कब्जे में लेकर थाना कसौला में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, इसकी जानकारी जुटा रही है।

रेवाड़ी NH-48 पर 19 पेटी अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
रेवाड़ी NH-48 पर 19 पेटी अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

48 घंट में दो बड़ी कार्रवाई: रेवाड़ी पुलिस ने 48 घंटे में दो बडी कार्रवाई की है। जहां दो दिन पहले बावल के पास एक ट्राला से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की थी। शराब पंखों की पेटी में छिपाई हुई थी। बावल के पास ट्राला टकरा गया। इसी बीच मौका पाकर चालक व परिचालक ट्राले को छोड़कर फरार हो गए। क्योंकि दोनो को पता था इसमें अवैध शराब है जिसे गुजरात पहुंचाना जाना था। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर शराब को जब्त कर लिया तथा चालक व ट्रक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर ​लिया है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now