रविवार, 15 नवम्बर 2026

Breaking News: भिवाड़ी के काला पानी से धारूहेड़ा में आई बाढ़. Video

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: धारूहेड़ा: बिना बारिश के ही भिवाड़ी क्षेत्र से काला व दूषित पानी धारूहेड़ा की ओर पहुंचने से सेक्टरवासियों में भारी रोष है। गंदे पानी के बहाव से स्थानीय लोगों को…


Breaking News: धारूहेड़ा: बिना बारिश के ही भिवाड़ी क्षेत्र से काला व दूषित पानी धारूहेड़ा की ओर पहुंचने से सेक्टरवासियों में भारी रोष है। गंदे पानी के बहाव से स्थानीय लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अहम बातय है बार बार शिकायत पर प्रशासन कोई कार्रवाई नही कर रहा है।Breaking News

मंगलवार को सेक्टरवासियों ने रैंप पर पहुंचकर प्रशासन और संबंधित विभागों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी से निकलने वाला प्रदूषित पानी बिना किसी ट्रीटमेंट के धारूहेड़ा की ओर छोड़ा जा रहा है। हरियाणा के सीएम के आदेश पर लगातार आ रहे पानी को लेकर सुधार नहीं करने पर ही प्रशासन की ओर से यह रैंप बनाया गया था।Breaking News

Breaking News: बिना बारिश भिवाड़ी से धारूहेड़ा पहुंच रहा काला पानी, सेक्टरवासियों ने रैंप पर पहुंचकर की नारेबाजी
Breaking News: बिना बारिश भिवाड़ी से धारूहेड़ा पहुंच रहा काला पानी, सेक्टरवासियों ने रैंप पर पहुंचकर की नारेबाजी

रैंप रिपेयर करने की मांग: सेक्टरवासियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिला प्रशासन की ओर रैम्प को रिपेयर नहीं करवाया जा रहा है। इसी के चलते सारा पानी रोजाना यहां पहुंच रहा है उन्होंने मांग की कि काले पानी के बहाव को तुरंत रोका जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर नपा उपचेयरमैन अजय जांगड़ा सेक्टर 6 RWA प्रधान ओम प्रकाश , धर्मपाल RWA उपप्रधान सैक्टर 4, मुनीम सैक्टर, नरोत्तम जोशी, राजपाल , राहुल, महेंद्र सैक्टर, दीपक, धर्मेंद्र , नेम सिंह, कप्तान कैलाश, अजीत यादव आदि मौजूद रहे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp