प्रतिभा उत्सव में राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा के विद्यार्थियों ने दिखाया जलवा

प्रकाशित: 29 सितंबर 2026, 11:17 PM
धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में मंगलवार को दो दिवसीय ‘प्रतिभा उत्सव-2026’ का शुभारंभ हुआ।

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में मंगलवार को दो दिवसीय ‘प्रतिभा उत्सव-2026’ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या दयावती की अध्यक्षता में किया गया। सांस्कृतिक समिति के प्रभारी अमन कुमार तथा समिति सदस्य राजश्री और भारत भूषण ने प्रतियोगिताओं के आयोजन में मार्गदर्शन किया।

उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने कविता, चित्रकला, रील मेकिंग, कार्टूनिंग, पोस्टर मेकिंग और संस्कृत श्लोक उच्चारण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्राचार्या श्रीमती दयावती ने बताया कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर छिपी रचनात्मक प्रतिभा को निखारकर उनका सर्वांगीण विकास करना है।

उत्सव के पहले दिन ललित कला के अंतर्गत ‘पोस्टर मेकिंग, रंगोली, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, रील मेकिंग और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। वहीं साहित्यिक वर्ग में क्विज़, भाषण, काव्य पाठ तथा संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से आने वाले जोनल यूथ फेस्टिवल के लिए विद्यार्थियों को चयनित किया गया

ये बने विजेता: प्रतियोगिता में कविता में प्रियंका ने प्रथम, रितिका ने द्वितीय और प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी एवं उर्दू कविता प्रतियोगिता में आरुषि प्रथम रहीं। ऑन द स्पॉट पेंटिंग में प्रियंका ने प्रथम स्थान हासिल किया। रील मेकिंग प्रतियोगिता में निखिल प्रथम और हितेश द्वितीय रहे। कार्टूनिंग में बरखा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में चांदनी प्रथम, मुस्कान द्वितीय और सोनाली तृतीय रहीं। संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में आरुषि ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को आयोजक व प्राचार्य ने बधाई दी।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now