ESIC डिस्पेंसरी के स्टाफ को मिला धमकी भरा लेटर, 5 लाख की मांगी रंगदारी

On: September 28, 2026 11:26 AM
Follow Us:
RANGDHARI

धारूहेड़ा: ESIC डिस्पेंसरी नंबर-2 के कर्मचारियों में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कर्मचारी की कार पर दो पन्नों का हस्तलिखित धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में डिस्पेंसरी के डॉक्टर से लेकर चपरासी तक सभी कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पत्र भेजने वाले ने खुद को ‘यमराज’ बताते हुए मांग पूरी नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

पुलिस के अनुसार ईएसआईसी डिस्पेंसरी के लैब टेक्नीशियन गुरमीत सिंह जब अपनी कार के पास पहुंचे तो उन्हें वाहन पर यह पत्र रखा मिला। पत्र में सभी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए 5 लाख रुपये देने की मांग की गई है। इसमें मांग पूरी करने के संकेत के तौर पर डिस्पेंसरी के मुख्य गेट पर ‘+’ का निशान बनाने की बात भी लिखी गई है। पत्र में सोमवार शाम 5 बजे तक की समय सीमा देने और मांग पूरी नहीं होने पर आगे कार्रवाई की धमकी दी गई है।

 

धमकी भरा पत्र मिलने के बाद गुरमीत सिंह ने धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पत्र को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि पत्र रखने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। घटना के बाद डिस्पेंसरी के कर्मचारियों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पत्र भेजने वाले की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now