धारूहेड़ा (Best24News): धारूहेड़ा के सेक्टर-4 स्थित रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के पूर्व उपप्रधान एवं जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल श्योराण का बुधवार रात अचानक दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया था। सेक्टर चार में 2 अक्टूबर को श्रंद्वाजलि होगी।

बता दे कि गुरुवार को नगरपालिका कार्यालय के पास स्थित श्मशान घाट में गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया था। परिवार के सदस्यों के अनुसार, बुधवार रात को धर्मपाल श्योराण की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन बिना देरी किए उन्हें तुरंत इलाज के लिए रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हंसमुख स्वभाव और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते थे श्योराण
धर्मपाल श्योराण अपने मिलनसार, हंसमुख स्वभाव और सेक्टर-4 सहित पूरे धारूहेड़ा में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए पहचाने जाते थे। वे भाजपा, विश्व हिंदू परिषद व आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता थे।












