हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और यूपी के यात्रियों के लिए नई रेल सेवा शुरू, रेवाड़ी में होगा ठहराव

On: September 25, 2026 6:28 PM
Follow Us:
हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और यूपी के यात्रियों के लिए नई रेल सेवा शुरू, रेवाड़ी में होगा ठहराव
हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और यूपी के यात्रियों के लिए नई रेल सेवा शुरू, रेवाड़ी में होगा ठहराव

हरियाणा : (Best24News:  आगामी त्योहारों के सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए भारतीय रेलवे ने हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे प्रशासन ने जोधपुर और गोरखपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (Jodhpur – Gorakhpur Weekly Special Train) चलाने का बड़ा निर्णय लिया है।

यह स्पेशल ट्रेन रेवाड़ी और गुरुग्राम स्टेशनों से होकर संचालित होगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 9-9 फेरे लगाएगी, जिससे हरियाणा और राजस्थान से यूपी-बिहार की तरफ जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट और सुगम सफर की सुविधा मिलेगी।

देखें ट्रेन का विस्तृत टाइम-टेबल (Time Table):

  • जोधपुर से गोरखपुर (प्रत्येक गुरुवार):
  • संचालन अवधि: 1 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक।
  • समय: जोधपुर से यह ट्रेन शाम 4:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • रेवाड़ी आगमन: तड़के 2:30 बजे से 2:40 बजे तक (10 मिनट का ठहराव)।

 

 

  • गोरखपुर से जोधपुर (प्रत्येक शुक्रवार):
  • संचालन अवधि: 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक।
  • समय: वापसी में यह ट्रेन गोरखपुर से रात 11:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
  • रेवाड़ी आगमन: शाम 4:50 बजे से 5:00 बजे तक (10 मिनट का ठहराव)।

20 कोच की होगी स्पेशल ट्रेन, इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 डिब्बे (Coaches) लगाए जाएंगे, जिनमें 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 स्लीपर (द्वितीय शयनयान), 4 जनरल (साधारण श्रेणी) और 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे।

रूट व प्रमुख ठहराव: यह ट्रेन अपने मार्ग में मेड़ता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी i रेलवे के इस फैसले से त्योहारी सीजन (दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ) में घर जाने वाले प्रवासियों और दैनिक यात्रियों ने भारी खुशी जताई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now