google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Railway News: यात्रियों के ​लिए खुशखबरी: राजस्थान से चलेगी दो समर स्पेशल ट्रेन , इन स्टेशनों में होगा ठहराव | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Railway News: यात्रियों के ​लिए खुशखबरी: राजस्थान से चलेगी दो समर स्पेशल ट्रेन , इन स्टेशनों में होगा ठहराव

Written by: Best24News

Published:

Railway News: रेलवे यात्रियों के बडी खुशी की खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए राजस्थान से दो समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इनमें…


Railway News: रेलवे यात्रियों के बडी खुशी की खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए राजस्थान से दो समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इनमें काचीगुडा-हिसार-काचीगुडा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन और जोधपुर-गांधीधाम-जोधपुर ट्रेन शामिल है। इन ट्रेनों के संचालन से राजस्थान से हरियाणा और गुजरात जाने वालो का काफी फायदा होगा। Railway News

Advertisement

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, काचीगुडा-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 17 अप्रैल से 26 जून तक चलेगी। ट्रेन संख्या 07717 काचीगुडा स्टेशन से हर गुरुवार शाम 4 बजे रवाना होगी और शनिवार को दोपहर 2.05 बजे हिसार पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 07718 हिसार स्टेशन से प्रत्येक रविवार रात 11.15 बजे रवाना होकर मंगलवार रात 10 बजे काचीगुडा पहुंचेगी।

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 22483 जोधपुर स्टेशन से 16 अप्रैल को और ट्रेन संख्या 22484 गांधीधाम से 17 अप्रैल से चलने वाली है। इस ट्रेन में कुल 14 कोच होंगे, जिसमें 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 5 स्लीपर कोच, 4 जनरल कोच, 1 पॉवरकार श्रेणी और 1 गार्ड डिब्बा शामिल हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी से जयपुर तक बनेगी 191 KM नई रेल लाइन, नीमराणा-कोटपूतली को फायदा

काचीगुडा-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (07717) के स्टॉपेज निम्नलिखित स्टेशनों पर होंगे:

  • मलकाजगिरी
  • मडचेल
  • कामारेड्डी
  • निज़ामाबाद
  • बसर
  • धर्माबाद
  • मुदखेड
  • नांदेड
  • पूर्ना
  • बसमत
  • हिंगोली
  • वाशिम
  • अकोला
  • शेहगांव
  • मलकापुर
  • भुसावल
  • जलगांव
  • नंदुरबार
  • उधना
  • वडोदरा
  • रतलाम
  • मंदसौर
  • नीमच
  • चित्तौड़गढ़
  • भीलवाड़ा
  • विजयनगर
  • नसीराबाद
  • अजमेर
  • किशनगढ़
  • फुलेरा
  • रींगस
  • सीकर
  • नवलगढ़
  • झुंझुनूं
  • चिडावा
  • लोहारू
  • सादुलपुर

ये भी पढ़ें:कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़: 19 की मौत, जांच के लिए SIT गठित

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp