राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में NSS दिवस पर स्वयंसेवक अभय दास सम्मानित

On: September 24, 2026 4:46 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस के अवसर पर NSS प्रकोष्ठ की ओर से विचार-गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस के अवसर पर NSS प्रकोष्ठ की ओर से विचार-गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस के अवसर पर NSS प्रकोष्ठ की ओर से विचार-गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दयावती ने की। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास में NSS की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में पूर्व NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महेश कुमार और डॉ. कविता यादव ने भी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों से सामुदायिक सेवा और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के पूर्व NSS स्वयंसेवक अभय दास को विश्वविद्यालय स्तरीय NSS मेरिट अवार्ड प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। प्राचार्या और प्राध्यापकों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए कहा।

वर्तमान NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमन कुमार और डॉ. मोनू के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के स्वयंसेवक विभिन्न सामाजिक, जागरूकता और सामुदायिक गतिविधियों में लगातार भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों ने NSS के मूल मंत्र “मैं नहीं, आप” (Not Me But You) को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now