गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

हरियाणा की पूजा जापान में दिखाएंगी दम

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा: फतेहाबाद जिले के गांव बैजलपुर की रहने वाली एथलीट पूजा 26 सितंबर को जापान के आइची-नगोया में होने वाले एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। गांव की गलियों से खेल…


फतेहाबाद जिले के गांव बैजलपुर की रहने वाली एथलीट पूजा 26 सितंबर को जापान के आइची-नगोया में होने वाले एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
फतेहाबाद जिले के गांव बैजलपुर की रहने वाली एथलीट पूजा 26 सितंबर को जापान के आइची-नगोया में होने वाले एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Google News Follow us on Google

हरियाणा: फतेहाबाद जिले के गांव बैजलपुर की रहने वाली एथलीट पूजा 26 सितंबर को जापान के आइची-नगोया में होने वाले एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। गांव की गलियों से खेल का सफर शुरू करने वाली पूजा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगी।

Advertisement

जानिए कौन है पूजा: फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि पूजा का जन्म 17 जून 2002 को गांव बैजलपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम सुभाष और माता का नाम सुनीता है। पूजा ने करीब 14 वर्ष की उम्र में हॉकी खेलना शुरू किया था। इसके बाद भारतीय खेल प्राधिकरण में प्रशिक्षण का अवसर मिला और यहीं से उन्होंने एथलेटिक्स में अपना करियर आगे बढ़ाया। लगातार मेहनत के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनाई।

फतेहाबाद जिले के गांव बैजलपुर की रहने वाली एथलीट पूजा
फतेहाबाद जिले के गांव बैजलपुर की रहने वाली एथलीट पूजा

जीत चुकी है पूजा ये अवार्ड: सत्यवीर धनखड़ के अनुसार पूजा ने युवा एशियन खेलों में 800 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया है। इसके अलावा एशियाई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ में रजत और 800 मीटर में कांस्य पदक भी अपने नाम किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में आने वाले सावधान! आज इन गांवों का है शेड्यूल

हरियाणा में बेटियों के लिए बनेगी प्रेरणा: पूजा के एशियन गेम्स में उतरने की खबर से गांव बैजलपुर और फतेहाबाद जिले में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि पूजा जापान में भी शानदार प्रदर्शन कर देश और हरियाणा का नाम रोशन करेंगी। उनकी खेल यात्रा क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनी है।

ये भी पढ़ें:सीहा स्कूल ने विज्ञान प्रदर्शनी में सातों थीम जीतीं, बना ओवरऑल विजेता

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp