शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

भाजपा राष्ट्रीय सचिव जयप्रकाश पहुंचे धारूहेड़ा, गदा देकर किया स्वागत

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव जयप्रकाश रेवाड़ी दौरे के दौरान कापड़ीवास पहुंचे। यहां उन्होंने कापड़ीवास निवासी भाजपा नेता एवं रेवाड़ी के पूर्व विधायक रणधीर सिंह यादव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों…


जयप्रकाश के कापड़ीवास पहुंचने पर पूर्व विधायक रणधीर सिंह यादव के भतीजे मुकेश यादव ने उनका स्वागत किया
जयप्रकाश के कापड़ीवास पहुंचने पर पूर्व विधायक रणधीर सिंह यादव के भतीजे मुकेश यादव ने उनका स्वागत किया
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव जयप्रकाश रेवाड़ी दौरे के दौरान कापड़ीवास पहुंचे। यहां उन्होंने कापड़ीवास निवासी भाजपा नेता एवं रेवाड़ी के पूर्व विधायक रणधीर सिंह यादव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच चाय पर चर्चा हुई।

जयप्रकाश के कापड़ीवास पहुंचने पर पूर्व विधायक रणधीर सिंह यादव के भतीजे मुकेश यादव ने उनका स्वागत किया। मुकेश ने उन्हें गदा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत भी हुई।

रणधीर सिंह यादव कापड़ीवास के रहने वाले हैं और रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रह चुके हैं। जयप्रकाश के रेवाड़ी आगमन के दौरान उनके कापड़ीवास स्थित आवास पर पहुंचने को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। उनके धारूहेडा पहुचने कई जगह भापजा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें:विश्व हिंदू परिषद ने प्रदूषण मुक्त दीपावली का दिया संदेश

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp