शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

बावल में फर्जीवाडा करके जमीन हड़फने वाले तीन सौदागर गिरफ्तार

Written by: सुनील चौहान

Published:

बावल: जमीन को धोखाधड़ी से हड़पने और दूसरे व्यक्ति को बेचने के प्रयास के मामले में बावल थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की…


बावल: जमीन को धोखाधड़ी से हड़पने और दूसरे व्यक्ति को बेचने के प्रयास के मामले में बावल थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है
बावल: जमीन को धोखाधड़ी से हड़पने और दूसरे व्यक्ति को बेचने के प्रयास के मामले में बावल थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है
Google News Follow us on Google

बावल: जमीन को धोखाधड़ी से हड़पने और दूसरे व्यक्ति को बेचने के प्रयास के मामले में बावल थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महिपाल निवासी राजनौता भीमजी की ढाणी, जिला कोटपूतली-बहरोड़ राजस्थान, बबीता निवासी पलवली जिला फरीदाबाद और राजकुमार उर्फ राजू निवासी कटरिया जिला कटिहार बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी महिपाल को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।

29 अप्रैल को मिली थी शिकायत: जांचकर्ता के अनुसार गांव नैहचाना निवासी आशा ने 29 अप्रैल 2026 को बावल थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि महिपाल, सूरज निवासी जुगलपुरा जिला सीकर राजस्थान, रोहतास कुमार निवासी मोहल्ला बागवाला बावल और दो अज्ञात महिलाओं ने मिलकर उसकी जमीन हड़पने की साजिश रची। आरोप है कि उसकी जगह किसी दूसरी महिला और उसकी बहन की जगह भी दूसरी महिला को खड़ा कर जमीन से संबंधित दस्तावेजों में धोखाधड़ी करते हुए अचल संपत्ति का हस्तांतरण करवाने तथा उसे किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का प्रयास किया गया।

मुख्य आरोपी को लिया रिमांड पर: बता दें कि शिकायत के आधार पर बावल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी महिपाल को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 6 लाख की चोरी का तीसरा आरोपी दो दिन रिमांड पर !

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp