शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

लंबित मांगों को लेकर HFUCTO का आईजीयू रेवाड़ी में राज्यस्तरीय धरना

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी (Best24News)  उच्च शिक्षा एवं शिक्षकों की लंबित मांगों तथा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर ऑर्गेनाइजेशन्स (HFUCTO) आज आंदोलन करने…


IIGU
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News)  उच्च शिक्षा एवं शिक्षकों की लंबित मांगों तथा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर ऑर्गेनाइजेशन्स (HFUCTO) आज आंदोलन करने जा रही हैं। सगठन की ओर से 24 सितंबर को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में राज्य स्तरीय सांकेतिक धरना आयोजित किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र से शुरू हुई धरना श्रृंखला: प्रो. श्योराण के अनुसार धरना श्रृंखला की शुरुआत एक सितंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में AIFUCTO उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र चाहर और HFUCTO अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र खटकड़ के नेतृत्व में हुई थी। इसके बाद 15 सितंबर को गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में GJUTA की ओर से सांकेतिक धरना आयोजित किया गया।

IGU REWARI
IGU REWARI

तीन घंटे रहेगा राज्यस्तरीय धरना: अब इसी क्रम में 24 सितंबर को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में राज्यस्तरीय धरना होगा। बता दे मांगो को लेकर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में गुरूवार 24 सिंतबर कोदोपहर 1 से शाम 4 बजे तक धरना रहेगा । इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम मांग-पत्र सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़ें:विश्व हिंदू परिषद ने प्रदूषण मुक्त दीपावली का दिया संदेश

कार्यक्रम का आयोजन एवं प्रबंधन इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (आईजीयूटीए), मीरपुर की ओर से किया जा रहा है। धरने में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल होंगे। IGUTA अध्यक्ष प्रो. सविता श्योराण ने बताया कि धरने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि टीचरों की लंबित मांगों और उच्च शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए HFUCTO की ओर से प्रदेशव्यापी धरना श्रृंखला चलाई जा रही है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp