नारनौल के बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक कॉलेज की मान्यता रद

On: September 12, 2026 2:33 PM
Follow Us:
हरियणा: नारनौल में बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक कॉलेज  पटिकरा की मान्यता रद कर दी गई है
हरियणा: नारनौल में बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक कॉलेज  पटिकरा की मान्यता रद कर दी गई है

 

हरियणा: नारनौल में बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक कॉलेज  पटिकरा की मान्यता रद कर दी गई है। नारनौल के पटिकरा स्थित बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बड़ा झटका लगा है हरियाणा का एकमात्र आयुष कॉलेज है। बता दें इस सत्र में सीटों की स्वीकृति ना मिलना कॉलेज बंद करने का प्रथम कारण माना जा रहा है। कहा गया कि यदि कोई इलाके का हितेषी और समाज की सेवा करने वाला है तो इस पर भी आवाज उठाएं‌।

नारनौल के पटिकरा स्थित बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल बड़ा झटका लगा है। नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन द्वारा जारी नवीनतम सूची में कॉलेज को बीएएमएस पाठ्यक्रम की 100 सीटों के लिए वार्षिक अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया गया है।27 अगस्त 2026 को शाम 7 बजे की स्थिति के आधार पर जारी सूची में बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, पटिकरा, नारनौल का नाम क्रम संख्या 3 पर दर्ज है।

नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन की सूची में हरियाणा के तीन संस्थानों के साथ देश के विभिन्न राज्यों के कुल 19 आयुर्वेदिक कॉलेजों को 2026-27 के लिए वार्षिक अनुमति नहीं दिए जाने की सूची में रखा गया है। बाबा खेतानाथ कॉलेज के मामले में नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन के रिकॉर्ड के अनुसार संस्थान का निरीक्षण 22 और 23 मई 2026 को किया गया था। इसके बाद कॉलेज के अनुपालन और उपलब्ध संसाधनों का मूल्यांकन किया गया।

कॉलेज में 100 सीटों वाले बीएएमएस पाठ्यक्रम के लिए 2026-27 के शैक्षणिक सत्र की वार्षिक अनुमति से इनकार किया गया है। आदेश में इसका आधार निरीक्षण प्रक्रिया में निर्धारित मानकों का अनुपालन नहीं होना बताया गया है। नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन की जारी सूची में केवल बाबा खेतानाथ कॉलेज ही नहीं, बल्कि हरियाणा के तीन आयुर्वेदिक कॉलेजों के नाम शामिल हैं। इनमें श्री मारू सिंह मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा, बीपीएस महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां और बीडीएम कॉलेज ऑफ आयुर्वेद साइंस झज्जर को भी अनुमति देने से इनकार किया गया है।

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now