शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana News: गंगापुत्र आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र की हत्या

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के जींद में एक बडा मामला सामने आया है। बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्र का शव ढाबे के पीछे खेत में पड़ा हुआ मिला है। शव बाहर मिलने से…


Haryana News: हरियाणा के जींद में एक बडा मामला सामने आया है। बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्र का शव ढाबे के पीछे खेत में पड़ा हुआ मिला है। शव बाहर मिलने से जिला जींद के गांव कंडेला के गंगापुत्र आयुर्वेदिक कॉलेज में अफरा तफरी मच गई। बेटे की मौत की सूचना पाकर परिजन कॉलेज पहुंच गए। Haryana News

Advertisement

परिवार के लोगों ने नागरिक अस्पताल जींद में शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। जिस पर शव का खानपुर पीजीआई में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया ताकि मरने के सही कारणों का पता चल सके। Haryana News

छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि उसका बेटे की हत्या की गई है। मृतक के पिता की शिकायत पर कॉलेज मालिक तथा स्टाफ के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वही छात्र की मौत से कालेज में अफरा तफरी मच गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

बता दे कि सोनीपत जिले के गांव बरौदा निवासी 25 वर्षीय हर्षित ने पिछले साल ही गंगापुत्र आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। उसका शव खेत में पडा मिला। हालांकि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था।

पिता का आरोप बेटे की हत्या की है: शव के कुछ दूरी पर सल्फास की डिब्बी भी पाई गई। मृतक का मोबाइल फोन, चार्जर, चप्पल कुछ दूरी पर खेत में बने कमरे की छत पर पाए गए। मृतक के पिता धर्मेंद्र ने अपने बेटे की मौत पर संदेह जताया। उनका आरोप है उसके बेटे को माारा गया है।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp