मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार रेवाड़ी में आज करेंगी दौरा

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी (Best24News): हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार शुक्रवार, 11 सितंबर को रेवाड़ी जिले के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगी। अपने इस अधिकारिक दौरे के दौरान वे जिले के प्रमुख…


हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार रेवाड़ी में आज करेंगी दौरा
हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार रेवाड़ी में आज करेंगी दौरा
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News): हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार शुक्रवार, 11 सितंबर को रेवाड़ी जिले के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगी। अपने इस अधिकारिक दौरे के दौरान वे जिले के प्रमुख संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और जेल परिसर का जायजा लेंगी और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगी।

Advertisement

मीना परमार का मिनट-टू-मिनट दौरा कार्यक्रम

प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वाइस चेयरपर्सन मीना परमार का दौरा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगां।

  • दोपहर 12:00 बजे: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और महिला सुरक्षा से जुड़े इंतज़ामों का जायजा लेंगी।
  • दोपहर 02:00 बजे: नागरिक अस्पताल (Civil Hospital), रेवाड़ी का निरीक्षण करेंगी और महिला स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगी।
  • शाम 04:00 बजे: जिला जेल, रेवाड़ी का दौरा कर जेल परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगी।

दौरे के दौरान वे महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी करेंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्टूबर को खरीद बंद

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp