रेवाड़ी के गांव कमालपुर में डेरी संचालक जितेंंद्र यादव की हत्या के मामले में चौकाने वाला कारण निकल कर सामने आया है। मृतक के अपने बचपन के दोस्त प्रवीण उर्फ पपला की पत्नी के साथ पिछले करीब 2 साल से अवैध संबंध थे। इसी रंजिश के चलते प्रवीण ने अपने भतीजे अमन के साथ मिलकर डेरी संचालक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 5 दिन बाद जड़थल गांव से गिरफ्तार किया है। हालांकि पहले इसको लेकर पैसे का लेन देने को लेकर माना जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद तो सारा ही मामला बदल गया है।
चाचा भतीजे ने योजना से किया था हमला
बता दें कि हत्या की यह वारदात 7 सितंबर को गांव कमालपुर में हुई थी। CCTV फुटेज भी सामने आया था। मृतक डेरी का संचालन करता था। प्रवीण उर्फ पपला और मृतक बचपन से दोस्त थे। दोनों के बीच लंबे समय से दोस्ती थी, लेकिन मृतक के प्रवीण की पत्नी के साथ संबंध होने की जानकारी सामने आने के बाद पपला ने हत्या की साजिश बनाई। बता दे प्रवीण ने इस सारे मामले को अपने भतीजे का बताया हुआ था। इसी को लेकर दोनो ने तैयारी के साथ ही अंजाम दिया था।
तीन दिन के रिमांड पर लिया
पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी प्रवीण उर्फ पपला और उसके भतीजे अमन को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, वारदात की पूरी योजना और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में पूछताछ कर रही है।













