Dharuhera Murder Case: धारूहेड़ा (Best24News): रेवाड़ी जिले के गांव भटसाना में डेयरी की जमीन के नीचे से बरामद हुए युवक के शव के सनसनीखेज मर्डर केस में पुलिस और ग्रामीणों के हवाले से बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। युवक की हत्या कहीं और की गई थी और साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसके शव को धारूहेड़ा से लाकर भटसाना स्थित एक डेयरी में दफनाया गया था। मृतक की पहचान अलवर के तिजारा के रहने निषार 31 के रूप मे हुई है। निषार अपने घर से तीन से दिन से लापता था।

चोरी के शक में पकड़ा, पिटाई से हुई मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास रोड पर दो लोगों ने एक अज्ञात युवक को चोरी के शक में रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी बेदर्दी से पिटाई कर दी। पिटाई के कारण युवक की हालत बिगड़ने लगी। जब आरोपी उसे अस्पताल ले जा रहे थे, तब रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
डेयरी मालिक के बेटे से साठगांठ कर भटसाना में दफनाया शव
युवक की मौत के बाद आरोपियों ने अपने जुर्म को छिपाने के लिए भटसाना स्थित डेयरी संचालक के बेटे से संपर्क किया। डेयरी संचालक के बेटे की सहमति मिलने के बाद आरोपी एक रंग की कार में शव को लादकर भटसाना गांव में बने फार्म हाउस डेयरी पहुंचे। आरोपियों ने डेयरी परिसर में करीब 3 फीट गहरा गड्ढा खोदा और शव को उसमें दफना दिया।
डेयरी को ही क्यों चुना?: माना जा रहा है कि आरोपियों ने डेयरी को इसलिए चुना क्योंकि वहां अक्सर मृत मवेशियों (पशुओं) को दफनाया जाता है। आरोपियों को लगा कि अगर शव सड़ने के बाद बदबू भी आएगी, तो लोग उसे पशु की बदबू समझेंगे और किसी को हत्या का शक नहीं होगा।
बता दे कि यह फार्म हाउस व डेयरी गांव फाजिलपुर निवासी अरुण का है तो धारूहेड़ा संतोष भवन में रहता है। उसे 12 एक जमीन यहां पर ली हुई है। डेरी को उसका बेटा व स्वयं देखता है। वही एक महिला कर्मचारी व उसका बेटा भी काम करने के लिए रखा हुआ है।
नौकरानी की सूझ बूझ से बेनकाब हुई साजिश
आरोपियों का यह प्लान डेयरी में काम करने वाली नोकरानी की सतर्कता के कारण नाकाम हो गया। बता दे सफेद रंग की कार से शव को उतारते और गड्ढे में दबाते हुए डेयरी में कार्यरत नौकरानी ने देख लिया था। हालांकि बात तो यह रविवार एक बजे की है लेकिन महिला ने इसे अपने बेटे को रात को 7 बजे सूचना दी। बेटा अपनी पतनी का लेने गया हुआ था वहां से आते ही रात को उसने सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ढाई से तीन फीट नीचे दबे शव को बाहर निकलवाया।
सिर पर चोट के निशान, आरोपियों की तलाश जारी
फॉरेंसिक (FSL) जांच के दौरान मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। धारूहेड़ा थाना पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। हत्या में शामिल युवकों और डेयरी संचालक के बेटे की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबीश दी जा रही है।












