भटसाना डेयरी छोड मां बेटे पहुंचे UP, सूचना देना पडा महंगा ?

On: September 10, 2026 10:15 AM
Follow Us:
THANA DHARUHERA

धारूहेड़ा: भटसाना डेयरी  में शव को दबाने की सूचना देकर महिला को महंगा पड गया है। डर के चलते व पुलिस की ओर से कोई सहयोग नहीं मिलने के चलते मां बेटे ने डेयरी का काम छोड UP  रवाना हो गए है। क्योंकि जिस समय शव दबाया जा रहा था उस समय गौरव ने महिला को बताने की धमकी दी। फिलहाल धारूहेड़ा पुलिस की ओर से डेयरी पर कर्मी तैनात किया हुआ है।

बता दे कि 6 अगस्त की रात करीब 8 बजे यूपी के बदायूं जिले के गांव मूसुपेर निवासी रोहताश ने धारूहेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी थी कि वह और उसकी मां भटसाना स्थित अन्नू डेयरी पर काम करते हैं। रोहताश के अनुसार, उसकी मां ने 6 अगस्त को डेयरी के पास एक शव को मिट्टी में दबाते हुए देखा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस रात करीब एक बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मौके पर पहुंची और मिट्टी में दबे शव को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल में रखवाया था।

पुलिस ने अन्नू डेयरी संचालक अरुण उर्फ अनुराग, उसके बेटों गौरव और प्रिंस तथा धारूहेड़ा निवासी दीपांशु उर्फ पानू और योगेश उर्फ गोलू के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर एक आरोपित योगेश् को काबू कर लिया है। रोहताश ने बताया कि उनको डर की कहीं उनकी भी ये हत्या नहीं कर दें इसी को लेकर वे यहां से छोडकर अपने गांव जा रहे है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now