राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में यात्रा भत्ता व चिकित्सा प्रतिपूर्ति नियमों पर दी जानकारी

On: September 9, 2026 5:28 PM
Follow Us:
धारूहेडा' खरखडा कालेज में आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में मौजूद स्टाफ
धारूहेडा' खरखडा कालेज में आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में मौजूद स्टाफ

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में आयोजित पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) के तीसरे दिन यात्रा भत्ता व चिकित्सा प्रतिपूर्ति नियमों को लेकर जागरूक किया।

सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. रामनिवास सांगवान ने कर्मचारियों को यात्रा भत्ते से संबंधित नियमों, आधिकारिक यात्राओं के दौरान मिलने वाली सुविधाओं तथा विभिन्न प्रकार के यात्रा दावों की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित नियमों और आवश्यक प्रक्रियाओं को भी समझाया।

डॉ. सांगवान ने कहा कि यात्रा एवं चिकित्सा संबंधी दावों को प्रस्तुत करते समय निर्धारित प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रश्न पूछे और अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दयावती, समन्वयक डॉ. सिद्धांशु, डॉ. मनु कुमार एवं सत्येंद्र सिंह सहित शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now