करनावास में बाबू बालमुकुंद गुप्त हिंदी सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित

On: September 8, 2026 6:29 PM
Follow Us:
करनावास के सरकारी स्कूल में बाबू बालमुकुंद गुप्त हिंदी सप्ताह के कार्यक्रम में मौजूद अतिथि, शिक्षक और विद्यार्थी

रेवाड़ी। बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद की देखरेख में करनावास के सरकारी स्कूल में बाबू बालमुकुंद गुप्त हिंदी सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण शर्मा ने की।

कार्यक्रम में युवा कवि मनोज कौशिक ‘करनावास’ ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश भारद्वाज और हिम्मत सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान हिंदी पत्रकारिता के मसीहा और हिंदी गद्य के जनक के रूप में बाबू बालमुकुंद गुप्त के बहुआयामी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा, पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान से अवगत कराया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now