धारूहेड़ा: लंबित विकास कार्यों को लेकर CM नायब सैनी से मिले नपा चेयरमैन

On: September 7, 2026 7:52 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा' पिछले कई सालों से अधूरा पडा लिंक रोड
धारूहेड़ा' पिछले कई सालों से अधूरा पडा लिंक रोड

धारूहेड़ा (Best24News): धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से अटके विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर पालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा। चेयरमैन ने मुख्यमंत्री के समक्ष धारूहेड़ा की सीवरेज, पेयजल, नई नियमित कॉलोनियों में बिजली की समस्या और मास्टर प्लान की अधूरी लिंक रोड का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

पिछले 10 वर्षों से अटकी सीवरेज व पेयजल व्यवस्था

ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया गया कि धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज और पेयजल लाइनों से संबंधित जरूरी काम पिछले 10 वर्षों से ठप्प पड़ा हुआ है।

धारूहेड़ा: वार्ड 17 में सीवरेज व पेयजललाईन का 15 साल से इंतजार
धारूहेड़ा: वार्ड 17 में सीवरेज व पेयजललाईन का 15 साल से इंतजार

स्वीकृति का इंतजार: लगभग 5 साल पहले जनस्वास्थ्य विभाग (PHED) द्वारा इन कार्यों की ड्राइंग और एस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजे गए थे, लेकिन आज तक इस फाइल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पेयजल और सीवरेज की बदहाली से स्थानीय नागरिक बेहद परेशान हैं।

नव-नियमित 13 कॉलोनियों में बिजली के खंभे और तार तक नहीं

हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 में धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र की 13 कॉलोनियों को नियमित (Regularize) किया गया था। आलम यहां तक है इन कॉलोनियां पक्की होने के बावजूद आज तक इनमें बिजली का आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बनाया गया है। कॉलोनियों में बिजली के नए पोल, एलटी (LT) लाइन, केबल और ट्रांसफार्मर लगाने की तत्काल व्यवस्था की जाए ताकि निवासियों को निर्बाध बिजली मिल सके।

 

धारूहेड़ा' नियमित कालोनी की कच्ची गली

धारूहेड़ा’ नियमित कालोनी की कच्ची गली

मास्टर प्लान की दो मुख्य लिंक रोड का निर्माण कार्य अधूरा

धारूहेड़ा के मास्टर प्लान के अनुसार क्षेत्र की दो बेहद महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य लंबे समय से अटका हुआ है

  • सेक्टर-1 से सेक्टर-4 तक लिंक रोड
  • सेक्टर-7 (Bestech सिटी) से सेक्टर-22/23 तक लिंक रोड

सड़कों का निर्माण न होने के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे और कस्बे की आंतरिक सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है। आए दिन लगने वाले जाम से आम जनता को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

नपा चेयरमैन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इन तीनों प्रमुख मांगों पर त्वरित संज्ञान लेने और संबंधित विभागों को बजट व प्रशासनिक मंजूरियां जारी करने के आदेश देने का आग्रह किया, ताकि धारूहेड़ा का व्यवस्थित और संतुलित विकास हो सके।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now