JJP से धर्मेंद्र गुलिया ने तोड़ा नाता, अध्यक्ष पद छोड़ते ही राजनीति में हलचल हुई तेज

On: September 9, 2026 8:52 AM
Follow Us:
हरियाणा: जननायक जनता पार्टी (JJP) को बादली हलके के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुलिया ने अपने पद से दिया इस्तीफा
हरियाणा: जननायक जनता पार्टी (JJP) को बादली हलके के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुलिया ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Best24News: हरियाणा के जननायक जनता पार्टी (JJP) को बादली हलके में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के हलका अध्यक्ष धर्मेंद्र गुलिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दे इसी के चलते गुलिया ने अपना त्यागपत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है। गुलिया के इस्तीफे के बाद बादली हलके में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

सोशल मिडियां पर चर्चा हुए तेज:
बता दे कि उनके इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक की गई। जिसके बाद स्थानीय राजनीति में इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है धर्मेंद्र गुलिया ने अपने इस्तीफे की वजह स्वास्थ्य संबंधी कारणों को बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में रहते हुए उन्हें काम करने के कई अवसर मिले और इस दौरान उन्हें काफी अनुभव भी हासिल हुआ।। लेकिन अब परिस्थितियां कुछ ओर बन गई है।

 

इस्तीफा सामने आने के बाद चर्चा
गुलिया के इस्तीफे के बाद बादली हलके में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बता दे कि लंबे समय से जेजेपी संगठन में सक्रिय रहे धर्मेंद्र गुलिया का एक साथ हलका अध्यक्ष पद और प्राथमिक सदस्यता छोड़ना स्थानीय स्तर पर अहम घटनाक्रम होसकता है। सोशल मीडिया पर त्यागपत्र सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक लोगों के बीच भी इस फैसले को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

तीन पीढ़ियों से रिश्ता कायम
पार्टी से त्याग पत्र देने के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। साथ ही, उन्होंने जेजेपी के आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। धर्मेंद्र गुलिया ने अपने राजनीतिक जुड़ाव का जिक्र करते हुए बताया कि उनके परिवार का देवीलाल परिवार से करीब पांच पीढ़ियों पुराना संबंध है। उनके दादा और पिता भी इस परिवार के साथ राजनीतिक तौर पर जुड़े रहे हैंं

इसके बाद उन्होंने खुद भी लंबे समय तक इस रिश्ते को आगे बढ़ाया। गुलिया के मुताबिक, उनके परिवार का राजनीतिक साथ पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के दौर से चला आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, अजय सिंह चौटाला और दुष्यंत चौटाला के साथ भी उनका परिवार जुड़ा रहा है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now