शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी में 9वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी: (Best24News)  कोसली क्षेत्र के एक स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र की शिक्षक द्वारा कथित तौर पर पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्र के होमवर्क पूरा…


कोसली स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र की पिटाई से शरीर पर बने निशान
कोसली स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र की पिटाई से शरीर पर बने निशान
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: (Best24News)  कोसली क्षेत्र के एक स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र की शिक्षक द्वारा कथित तौर पर पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्र के होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षक ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। घटना के बाद छात्र के हाथ-पैरों पर चोट के नीले निशान पड़ गए। परिजनों ने मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

Advertisement

बीमारी के कारण 15 दिन से छुट्टी पर था छात्र

परिजनों के अनुसार उनका बेटा मयंक बीमारी के चलते करीब 15 दिन से स्कूल नहीं जा रहा था। छुट्टी के बाद जब वह स्कूल पहुंचा तो शिक्षक ने उससे होमवर्क पूरा नहीं करने के बारे में पूछा। आरोप है कि इसके बाद शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी।

परिजनों का कहना है कि छात्र के हाथ और पैरों पर करीब 10 जगह चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। चोटों के निशान देखकर परिवार ने मामले पर नाराजगी जताई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

परिजनों ने चोटों का वीडियो बनाया

घटना के बाद छात्र के माता-पिता ने उसके हाथ-पैरों पर पड़े चोट के निशानों का वीडियो भी बनाया। सामने आए वीडियो में परिजन बच्चे के शरीर पर बने निशान दिखाते नजर आ रहे हैं।

परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्र के साथ इस तरह मारपीट करना गंभीर मामला है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोसली थाना पुलिस को शिकायत दी।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

पुलिस कर रही मामले की जांच

कोसली थाना प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि परिजनों की ओर से हमें शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल छात्र की पिटाई के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। शिक्षक की ओर से इस मामले में कोई पक्ष सामने आता है तो उसे भी जांच में शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp