धारूहेड़ा: पिछले एक माह से धारूहेड़ा नपा उपचेयरमैन बनने के लिए कई पार्षदो की ओर से दावे किए जा रहे थे। लेकिन अब धीरे धीरे वो दावे खत्म होते जा रहे है। हालांकि नगर पालिका में उपचेयरमैन की नियुक्ति के लिए समीकरणों पर पूरे शहर की नजर बनी हुई है। बताया जा रहा है एक नवयुवक पार्षद उपचेयरमैन की दौड में सबसे आगे है। इतना ही नहीं वह 13 पार्षदों को लेकर भ्र्मण् पर चले गए है।
31 अगस्त को होगा उपचेयरमैन का फैसला: बता दे कि धारूहेड़ा में नगरपालिका के उपचेयरमैन के चुनावों का इंतजार खत्म हो गया है। नपा सचिव ने चेयरमेन व वार्ड पार्षदो को सोमवार यानि 31 अगस्त को 2 बजे कार्यलय बुलाया है। तीन बजें उपचेयरमैन को लेकर चुनाव होगें। आशंका लगाई जा रही है सबसे छोटे यानि कम उम्र के व

उपचेयरमैन को लेकर राजनीति गरमाई: नगर पालिका में उपचेयर की नियुक्ति के लिए समीकरणों पर पूरे शहर की नजर बनी हुई है। उपचेयरमैन का चुनाव केवल एक पद की लड़ाई नहीं बल्कि आने वाले समय की राजनीति की दिशा भी तय करेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में धारूहेड़ा की राजनीति और ज्यादा गर्माने की संभावना है।
सीएम से मिला पार्षद: सूत्रो से पता चला है उपचेयरमैन के पद काबिज होने के लिए धारूहेड़ा का एक पार्षद सीएम नायब सैनी से मिलकर आशीर्वाद लेकर आया है। अब सवाल यह है कि उस पार्षद को राव साहब का आशीर्वाद मिलेगा या नहीं। जिस तरह से धारूहेड़ा में उपचेयरमैन के लिए भाग दौड कर जा रही उससे लगता है इस बार कुछ बडा ही बदलाव होने वाला है।?

भ्रमण पर गए ये पार्षद: बता दे एक पार्षद 13 पार्षदों को लेकर भ्र्मण् पर चले गए है। ये पार्षद सोमवार को 2 बजे सीधे धारूहेड़ा नपा कार्यलय पहुंचें। संभावना जताई जा रही है इस पार्षद के सामने कोई नामांकन नहीं करेगा ओर व निर्विरोध उपचेयरैम बन सकता है। बता दे भाजपा की सीट व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत क आशीर्वाद से अजय जांगडा से काफी बडे बहुमत से चेयरमैन पद पर जीत दर्ज करवाई है। लेकिन अब उपचेयरमैन पद पर कोई गैर अहीर बनाना शायद संभव नहीं है। धारूहेड़ा नगर पालिका में उपचेयरमैन पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चेयरमैन चुनाव के बाद अब पार्षदो की नजरें उपचेयरमैन की कुर्सी पर टिक गई हैं वार्ड 8 के पार्षद अमन राव ने दावा किया है उसके साथ 13 पार्षद है तथा उसे कई राजनेताओं का आशीर्वाद मिल चुका हैं। ऐसे में साफ जाहिर है अमन के सिर पर निर्विरोध् उपचेयरमैन का ताज बंध् सकता है।














