धारूहेड़ा नगर पालिका उप-चेयरमैन चुनाव का शेड्यूल जारी: निर्विरोध चुना जाएगा या होगा मुकाबला? 31 अगस्त पर टिकी सबकी निगाहें

On: August 29, 2026 9:35 PM
Follow Us:
NPA DHARUHERA

धारूहेड़ा (Best24News): लंबे समय से  धारूहेड़ा नगर पालिका उप-चेयरमैन (Vice Chairman) के चुनाव का इंतजार कर रहे पार्षदों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नपा उप-चेयरमैन के चुनाव को लेकर प्रशासनिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आगामी 31 अगस्त को होने वाली चुनाव प्रक्रिया को लेकर कस्बे के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या उप-चेयरमैन का चयन निर्विरोध होगा या फिर पालिका में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा?धारूहेड़ा के सियासी गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि चुनाव का शेड्यूल जारी होते ही जोड़-तोड़ का खेल शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि उप-चेयरमैन पद का एक प्रमुख दावेदार पार्षद अपने समर्थित पार्षदों के साथ अज्ञात स्थान पर भ्रमण (बाड़ेबंदी) पर निकला हुआ है।

Schedule released for Dharuhera Municipal Council Vice-Chairman election.
Schedule released for Dharuhera Municipal Council Vice-Chairman election.

बहुमत का आंकड़ा: सूत्रों का दावा है कि इस गुट के पास 11 पार्षदों का समर्थन है। अगर यह आंकड़ा चुनाव के दिन तक कायम रहता है, तो संबंधित दावेदार की जीत तय मानी जा रही है। हालांकि धारूहेड़ा नपा की राजनीति में एन वक्त पर समीकरण बदलने का पुराना इतिहास रहा है। निकाय की राजनीति के जानकार इस बार ‘भीतरी घात’ की प्रबल संभावना जता रहे हैं।

विपक्ष की रणनीति: विपक्षी खेमा भी हार मानने को तैयार नहीं है और गुप्त रूप से अपनी रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। यदि विपक्षी गुट सेंधमारी करने में कामयाब रहता है, तो चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं।

धारूहेड़ा नपा का वोट गणित:

  • धारूहेड़ा नगर पालिका का कुल वोट गणित इस प्रकार है:
  • कुल वार्ड (पार्षद): 18 वार्ड
  • चेयरमैन का वोट: 01 मत
  • कुल वोट: 19 मत (बहुमत के लिए 10 वोटों की आवश्यकता है)

अब देखना दिलचस्प होगा कि 31 अगस्त को ऊंट किस करवट बैठता है—क्या उप-चेयरमैन की कुर्सी पर सर्वसम्मति से ताजपोशी होगी या फिर क्रॉस वोटिंग के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार