VHP मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

On: August 27, 2026 7:25 PM
Follow Us:
दुर्गा वाहिनी की बहनों ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पहुंचकर थाना प्रभारी सचिन कुंडू और पुलिस स्टाफ के सभी जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधा

धारूहेड़ा (Best24News): रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विश्व हिं\दू परिषद (VHP) की ‘मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी’ की बहनों ने एक अनूठी पहल की। दुर्गा वाहिनी की बहनों ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पहुंचकर थाना प्रभारी सचिन कुंडू और पुलिस स्टाफ के सभी जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधा और उनका मुंह मीठा कराया।

यह भी पढ़ें: धारूहेड़ा की ताजा खबरें पढ़ें

दुर्गा वाहिनी की बहनों ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पहुंचकर थाना प्रभारी सचिन कुंडू और पुलिस स्टाफ के सभी जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधा
दुर्गा वाहिनी की बहनों ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पहुंचकर थाना प्रभारी सचिन कुंडू और पुलिस स्टाफ के सभी जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधा

थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में मनाया गया। राखी बांधने के उपरांत दुर्गा वाहिनी की बहनों ने पुलिसकर्मियों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया। बहनों ने कहा कि पुलिस बल दिन-रात, त्यौहार हो या कोई संकट, अपने परिवारों से दूर रहकर 24 घंटे समाज व नागरिकों की सुरक्षा के लिए तैनात रहता है। उनके इस निस्वार्थ सेवाभाव और समर्पण की जितनी सराहना की जाए, उतनी ही कम है।

यह भी पढ़ें: धारूहेड़ा की ताजा खबरें पढ़ें

दुर्गा वाहिनी की बहनों ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पहुंचकर थाना प्रभारी सचिन कुंडू और पुलिस स्टाफ के सभी जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधा
दुर्गा वाहिनी की बहनों ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पहुंचकर थाना प्रभारी सचिन कुंडू और पुलिस स्टाफ के सभी जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधा

] और समस्त पुलिस अधिकारियों ने बहनों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पुलिस प्रशासन की ओर से बहनों को हर परिस्थिति में सहायता करने आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर डीके धारीवाल, अमित, अश्वनी जोशी, जितेंद्र यादव, डॉ. प्रवीण सोनी, विरोसत्ता यादव, प्रीति राघव, राखी शर्मा, रेनू शर्मा, रेखा शर्मा, रिंकी शर्मा, सुषमा राणा, रीना मंडेरना, ओमवती प्रजापति और दिव्या शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर