धारूहेड़ा: धारूहेड़ा भिवाड़ी बोर्डर पर मुन्ना की ढाणी के पास एक खेत में बने गढे में भरे पानी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके शव को रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल में रखवा दिया गया हैंं
बता दे भिवाड़ी के जिनेसिस सोसायटी के पास हरियाणा की सीमा में एक शराब का ठेका हैं। ठेके बाद ही मुन्ना की ढ़ाणी के पास एक खेत में बने गड्डे में बारिश व गंदा पानी भरा हुआ हैं वहां से गुजर रहा एक युवक पानी में गिर गया। जब वह काफी देर नही निकला तो लोगो ने पुलिस को सूचना दी तथ उसे निकालने का प्रयास किया।
पानी खाली करके निकाला गया: सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा पानी की निकाला। टीम ने युवक को बाहर लेकिन वह मर चुका था। पिछहाल उसके शव को रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल में रखवा दिया गया हैंं। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।









