गुरुग्राम में मेट्रो का होगा विस्तार, जानिए नया रूट मैंप

प्रकाशित: 30 सितंबर 2026, 2:31 PM
METRO

Best24News: Haryana news: गुरुग्राम मे मेट्रो का दायरा अब भोंडसी से आगे IMT सोहना तक बढ़ाने की तैयारी है। ताजा प्रस्ताव के मुताबिक Gurugram Metro गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाला कॉरिडोर पुराने शहर के व्यस्त इलाकों को जोड़ते हुए सोहना की तरफ जाएगा। प्रस्तावित रूट में सदर बाजार, जेल रोड और राजीव चौक जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल किए जा रहे हैं। इस प्रस्ताव के आगे बढ़ने से पुराने गुरुग्राम से भोंडसी होते हुए सोहना तक सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी का रास्ता खुलेगा। हालांकि IMT सोहना वाले हिस्से का अंतिम रूट, स्टेशन, लंबाई और लागत अभी तय नहीं हुई है। सरकार की मंजूरी के बाद फिजिबिलिटी और तकनीकी अध्ययन कराया जाएगा।

 

राजीव चौक से आगे गुरुग्राम-सोहना हाईवे की तरफ कॉरिडोर किस रास्ते से जाएगा, इसका फैसला तकनीकी अध्ययन के बाद होगा। हाईवे की सर्विस लेन के ऊपर एलिवेटेड मेट्रो बनाना बेहतर होगा या किसी हिस्से को भूमिगत ले जाना पड़ेगा, इसका आकलन भी फिजिबिलिटी रिपोर्ट में किया जाएगा। पहले इस गुरुग्राम-सोहना मेट्रो कॉरिडोर को भोंडसी तक सीमित रखने की योजना थी। अब सोहना और IMT क्षेत्र को भी इसमें शामिल करने की तैयारी है। अब तक गुड़गांव रेलवे स्टेशन से भोंडसी तक नए मेट्रो कॉरिडोर पर काम किया जा रहा था, लेकिन सोहना में तेजी से बढ़ती आबादी, नए सेक्टर और औद्योगिक विकास को देखते हुए हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) ने कॉरिडोर को IMT Sohna तक ले जाने के प्रस्ताव पर काम शुरू किया है।

 

सोहना तक मेट्रो बढ़ाने की कई बार उठ चुकी है मांग

सोहना तक मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ाने का मुद्दा फरवरी में हरियाणा विधानसभा में भी उठा था। सोहना विधायक तेजपाल तंवर ने सरकार से पूछा था कि IMT Sohna और नए आवासीय सेक्टरों के विकास को देखते हुए गुरुग्राम से सोहना तक मेट्रो विस्तार की कोई योजना है या नहीं। भोंडसी तक प्रस्तावित मेट्रो के लिए RITES को कंसल्टेंट बनाया गया और आगे सोहना तक विस्तार की संभावना को तकनीकी और आर्थिक व्यवहार्यता से जोड़कर देखा गया।

 

अभी पहले सरकार की मंजूरी, फिर तय होगा फाइनल रूट
IMT Sohna Metro अभी प्रस्ताव के चरण में है। HMRTC के प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इसका विस्तृत तकनीकी अध्ययन होगा। इसी प्रक्रिया में यह तय होगा कि भोंडसी से आगे मेट्रो किन सेक्टरों और इलाकों से होकर IMT सोहना पहुंचेगी। इसके बाद डीपीआर में कुल लंबाई, नए स्टेशन, अनुमानित लागत, एलिवेटेड या भूमिगत हिस्से और संभावित यात्री संख्या जैसी जानकारी तय होगी।

 

जानिए क्या मेट्रो को लेकर नई योजना: गुरुग्राम रेलवे स्टेशन-भोंडसी कॉरिडोर को शहर में बन रही ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो से जोड़ने की भी योजना हैगुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड की जुलाई की परियोजना समीक्षा के मुताबिक निर्माणाधीन Millennium City Centre-Cyber City कॉरिडोर पर पांच बड़े interchange प्रस्तावित हैं। इनमें सुभाष चौक और सेक्टर-5 को भोंडसी-रेलवे स्टेशन लाइन से जोड़ने की योजना है सुभाष चौक स्टेशन का अलाइनमेंट भी इसी कनेक्टिविटी को देखते हुए सोहना रोड की तरफ शिफ्ट किया जा चुका है। इससे भविष्य में सोहना या भोंडसी की तरफ से आने वाले यात्री ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो नेटवर्क पर आसानी से बदल सकेंगे।इसके अलावा सेक्टर-5 से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक लगभग 1.8 किलोमीटर के मेट्रो विस्तार को हरियाणा सरकार पहले ही मंजूरी दे चुकी है। इससे रेलवे स्टेशन भी बड़े मेट्रो नेटवर्क का अहम कनेक्टिंग पॉइंट बनेगा।

सोहना और नए सेक्टरों को क्यों है मेट्रो की जरूरत
गुरुग्राम का शहरी विस्तार पिछले कुछ वर्षों में तेजी से सोहना की तरफ बढ़ा है। गुरुग्राम-सोहना हाईवे के दोनों ओर सेक्टर-47 से आगे बादशाहपुर, सेक्टर-65 से 70 के आसपास बड़ी संख्या में आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाएं विकसित हुई हैं। IMT सोहना भी नए औद्योगिक और रोजगार केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। हाल में यहां करीब 139 एकड़ में नई इंडेकोर सिटी विकसित करने की योजना भी सामने आई है।

फिलहाल सोहना से गुरुग्राम आने वाले यात्रियों की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मुख्य रूप से सड़क और बस सेवाओं पर निर्भर है। गुरुगमन की बसें भी Millennium City Centre से सोहना बस अड्डे तक चल रही हैं। नया सोहना मेट्रो रूट आगे बढ़ता है तो भोंडसी, सोहना, नए सेक्टरों और IMT क्षेत्र से रोज गुरुग्राम आने-जाने वाले लोगों को दूसरा सार्वजनिक परिवहन विकल्प मिल सकेगा।

जानिए कहां कहां बनेंगें स्टेशन : गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से भोंडसी के बीच मेट्रो के लिए RITES ने इससे पहले एक शुरुआती अलाइनमेंट तैयार किया था। करीब 20 किलोमीटर के इस ड्राफ्ट रूट में भोंडसी, मोहन नगर, पावर कॉलोनी, बादशाहपुर क्षेत्र, सेक्टर-67, M3M अर्बाना चौक, सेक्टर-65, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, फ्रेस्को स्क्वायर, साउथ सिटी-2, सेक्टर-47, बख्तावर चौक, मेदांता अस्पताल, मिनी सचिवालय, सदर बाजार, सेक्टर-8 और गुरुग्राम रेलवे स्टेशन क्षेत्र शामिल थे।

यह अलाइनमेंट भी अंतिम नहीं हुआ है। इसमें मुख्य सोहना रोड के बजाय ज्यादा आबादी वाले सेक्टरों से कॉरिडोर निकालने का विकल्प सामने आया था। अब भोंडसी से आगे IMT Sohna तक विस्तार जुड़ने के बाद नए हिस्से के स्टेशन अलग से तय होंगे। इसलिए अभी 17 स्टेशनों वाली पुरानी सूची को पूरे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन-IMT सोहना मेट्रो रूट की फाइनल स्टेशन लिस्ट नहीं माना जा सकता।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now