कैथल में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते SI राजेश कुमार गिरफ्तार

प्रकाशित: 2 अक्टूबर 2026, 4:28 AM
कैथल में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते SI राजेश कुमार गिरफ्तार

कैथल: हरियाणा के कैथल में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम को एक बडी सफलता मिली है। टीम ने सिविल लाइन थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे ​हाथो गिरफ्तार किया है। बता दे ये कारवाई शिकायत के बाद ACB की ओर से बुधवार 30 सितंबर की शाम थाने में ही की गई। ट्रैप कार्रवाई कैथल यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर सुबे सिंह की अगुवाई में रिश्वत लेते हुए पकडा गया। उनकी गिरफ्तारी से प्रशासन में अफरा तफरी मच गई।

जानिए क्या था मामला:

ACB को दी शिकायत में व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उसके खिलाफ थाने में एक शिकायत लंबित थी और FIR दर्ज नहीं करने की एवज में उसे बार बार भगा देता था वह भी काफी परेशान था। काफी दिनो बाद उसने काम करवाने का दूसरा उपाय सूझा। उसने जब जांच अधिकारी से बात की तो उस सब-इंस्पेक्टर की ओर से इस काम के लिए 25 हजार रुपये की मांग की । पैसे ज्यादा होने के चलते पीडित भी परेशान था। इसी को चलते परेशान होकर पीडित ने इसकी शिकायत ACB को । टीम ने मामले की पुष्टि की और इसके बाद ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई गई।

रंगे हाथो काबू: ACB की ओर से तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता रकम लेकर थाने पहुंचा। जैसे ही पीडित ने रकम सब-इंस्पेक्टर को दी तो उसने तुरंत पकड ली। पैसे लेते ही मौके पर मौजूद ACB टीम ने उसे रंगे हाथो रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान एक राजपत्रित अधिकारी और एक छाया गवाह भी मौजूद रहे। जो किया योजना के चलते पहले ही डयूटी मजिस्टेट नियुक्त करके ही ये कार्रवाई बैठाई गई थी।

Arrested  के बाद मामला दर्ज’

ACB के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत FIR नंबर 19 दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया गया जहां उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। मामले में ACB की जांच जारी है। विभागीय स्तर पर आगे क्या कार्रवाई होती है, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now