धारूहेड़ा में स्वंतत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया

On: August 15, 2026 3:13 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में स्वंतत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया

धारूहेड़ा: धारूहेड़ा में शनिवार को स्वंतत्रता दिवस समारोह धूमधाम ने मनाया गया। इस मौके पर चेयरमैन अजय जांगडा ने ध्वजारोहण किया। इस मौक पर पार्षद अनिल, रंजन, अमन, धर्मबीर, कविता, अमित, निहाल रंगा,  गोपाल आदि मौजूद रहे। इस मौके पर पार्षदों ने महात्मा ज्योतिबा फूले व भगत सिंह व अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की।

पार्षदों ने महात्मा ज्योतिबा फूले व भगत सिंह व अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की
पार्षदों ने महात्मा ज्योतिबा फूले व भगत सिंह व अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की

9 में से एक महिला पार्षद मौजूद: धारूहेड़ा में 2008 नपा की स्थापना हुई थी। इस बार यानि 2026 में चौथी बार नपा सरकार चुनी गई है। कस्बे में 18 वार्ड है जिनमें 9 वार्डो पर महिलाएं है। शनिवार को स्वंतत्रता दिवस समारोह में केवल वार्ड एक से महिला पार्षद कविता ही मौजूद रहीे जबकि सात वार्डो से महिला की जगह उनके पति मौजूद। ह​रियाणा में महिलाओं की भागीदारी के लिए ज्यादा से ज्याद पद रिर्जव करती है ताकि महिलाएं घूंघट से बाहर निकल सके। लेकिन धारूहेड़ा में आज भी महिलाए घरों में ही कैद है। आजादी के जशन कार्यक्रम में 9 में केवल एक महिला का शामिल होने वाला आंकडा बडा ही शर्मशार है।

सेक्टर छह में कथा वाचक के किया ध्वजारोहण
सेक्टर छह में कथा वाचक के किया ध्वजारोहण

सेक्टर छह के सामुदायिक भवन में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा जारी है। कथा का समापन 16 अगस्त को होगा। शनिवार को सेक्टर छह में श्रीमद भागवत कथा समिति की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर कथा वाचक बाल कृष्ण महाराज ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पार्षद डीके शर्मा, आदि मोजूद रहे।

 

रालियावास स्कूल ने सरपंच ने किया ध्वजारोहण
रालियावास स्कूल ने सरपंच ने किया ध्वजारोहण

गांव रालियावास स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सरपंच सुनीता यादव, मुख्य अध्यापक महावीर शास्त्री, त्रिभुवन शास्त्री, विदेश , अशोक यादव, नित्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।

बेस्टेक सोसायटी में आरडब्ल्यूए की ओर से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर सोसायटी के प्रधान अजय जांगडा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सोसायटी के लोग मौजूद रहे।

बेस्टेक सोसायटी में किया ध्वजारोहण:
बेस्टेक सोसायटी में किया ध्वजारोहण:

 

 

 

 

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें