Best24News : जनहित कल्याण समिति धारूहेड़ा की ओर से रविवार को कौशिक कॉलोनी मालपुरा में पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा आमजन को पौधारोपण के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा ने पौधारोपण कर अभियान की शुभारंभ किया।

जनहित कल्याण समिति के प्रधान केके पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।
समिति के सदस्यों ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण एवं पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी उचित देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना भी आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित क्षेत्र के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। समिति ने भविष्य में भी क्षेत्र में सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
ये रहे मौजूद: इस मौके पर मनोज सैनी, सोनू, हरफूल ठेकेदार, नरेश, भूपेंद्र, रवि, अशोक, बृजकिशोर, अंकित तिवारी, राजेंद्र, शेषनाथ, राजेश पंडित, अशोक मिश्रा, सोनू, रविंद्र, तारकेश्वर तिवारी मौजूद रहे।













